LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री संजय सिंह, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत

Vaishali : जिला मुख्यालय हाजीपुर शहर के दुर्गा नगर में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सबसे पहले उन्होंने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।  

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। जब उनकी बांह में गोली लगी तो उन्होंने अपनी ही तलवार से अपना हाथ काटकर मां गंगा को समर्पित कर दिया था। उन्होंने विजय का पताका लहराकर देश को गौरवान्वित किया था। आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।"

संजय सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का शौर्य और बलिदान हमेशा अमर रहेगा। 1857 की क्रांति में उनकी भूमिका को देश कभी भूल नहीं सकता।  

इस समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिषभ की रिपोर्ट