LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Fire: दलित बस्ती में आग का कहर, प्रतापतांड में 6 से अधिक घर खाक, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

Bihar Fire:आग ने एक बार फिर गरीबों की आशियाना छीन ली।...

Fire Ravages Dalit Hamlet in Prataptand
दलित बस्ती में आग का कहर- फोटो : reporter

Bihar Fire:आग ने एक बार फिर गरीबों की आशियाना छीन ली।  वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रतापतांड गांव स्थित दलित बस्ती में भीषण आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है। अचानक लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में उसने कई घरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। बस्ती में अधिकतर घर फूस और कच्चे निर्माण के थे, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और नगदी समेत जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही नजर आ रहा था, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। आग पर काबू पाने के लिए हाजीपुर, भगवानपुर और गौरौल से दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। तीन अलग-अलग जगहों से पहुंची दमकल टीमों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। इस दौरान गांव के लोग भी बाल्टी और पानी के अन्य साधनों से आग बुझाने में जुटे रहे।

डायल 112 के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। अधिकारी ने बताया कि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

NSIT
Nsmch

आग से प्रभावित परिवारों के सामने अब गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कड़ाके की ठंड के बीच दर्जनों लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उनके पास न तो पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े बचे हैं और न ही खाने-पीने का सामान। बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार