LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

बिजली का पोल गिरने से मजदूर की मौत, हादसे के बाद बिजलीकर्मी और ठेकेदार फरार

बिजली का पोल खड़ा करने के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। कोआही मठ के पास पोल गिरने से 35 वर्षीय चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है

बिजली का पोल गिरने से मजदूर की मौत, हादसे के बाद बिजलीकर्मी

Vaishali - : वैशाली जिले के पातेपुर नगर अंतर्गत अबाबकरपुर कोआही मठ के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ बिजली का पोल खड़ा करने के दौरान पोल गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 10 निवासी 35 वर्षीय चंदन कुमार रजक (पिता- गणेश बैठा) के रूप में की गई है। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।

हादसे के समय मची चीख-पुकार 

मिली जानकारी के अनुसार, कोआही गांव के वार्ड 14 में करीब 9 मीटर लंबा भारी बिजली का पोल गाड़ा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गड्डा खोदने के बाद मजदूर रस्से के सहारे पोल को ऊपर की ओर खींच रहे थे। पोल लगभग खड़ा होने ही वाला था कि अचानक रस्सा टूट गया या फिसल गया, जिससे भारी-भरकम पोल सीधे नीचे आ गिरा। जहाँ अन्य 5-6 मजदूर बाल-बाल बच गए, वहीं चंदन कुमार रजक इसकी सीधी चपेट में आ गए। पोल सीधे उनके सिर पर गिरा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

मौके से भागे बिजलीकर्मी, अस्पताल में मृत घोषित 

घटना के बाद वहां मौजूद बिजलीकर्मी और अन्य मजदूर अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में एक निजी कार के जरिए चंदन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

परिजनों के गंभीर आरोप, जेई की सफाई 

मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग और काम पर बुलाने वाले ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। दूसरी ओर, बिजली विभाग के कनीय अभियंता (JE) ने आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए एक विवादित बयान दिया है। जेई का कहना है कि चंदन को मजदूरी के लिए नहीं बुलाया गया था, बल्कि वह वहां खड़ा होकर पोल खड़ा होते देख रहा था और इसी दौरान पोल गिरने से उसकी मौत हो गई।

Report - Rishav kumar