LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

डॉक्टर चला रहा था बच्चा चोरी का 'धंधा': रेलवे स्टेशन से उड़ाए मासूम का 3.5 लाख में किया सौदा, 6 गिरफ्तार

हाजीपुर जंक्शन पर माता-पिता के साथ सो रहे बच्चे की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बच्चे को 3.5 लाख रुपये में बेचा गया था, जिसका मास्टरमाइंड एक डॉक्टर निकला। पुलिस ने महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि डॉक्टर अभी फरार है

डॉक्टर चला रहा था बच्चा चोरी का 'धंधा': रेलवे स्टेशन से उड़ा

Vaishali - बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर जंक्शन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्लेटफॉर्म पर माता-पिता के बगल में सो रहे बच्चे को चोरों ने गायब कर दिया। जीआरपी (GRP) की तत्परता से न केवल बच्चे की चोरी का खुलासा हुआ, बल्कि एक बड़े मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ भी हुआ है। पुलिस ने खुलासा किया है कि बच्चे का सौदा 3.5 लाख रुपये में किया गया था, जिसमें एक डॉक्टर की मुख्य भूमिका सामने आई है।

क्या है पूरा मामला? 

घटना 3 और 4 दिसंबर की दरम्यानी रात की है। पीड़ित सुमित कुमार अपने परिवार और तीन बच्चों के साथ हाजीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर सो रहे थे। 4 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे जब माता-पिता की आंख खुली, तो उन्होंने देखा कि उनका छोटा बेटा मो. फहिम उर्फ 'राजा बाबू' गायब है, जबकि बाकी दो बच्चे सो रहे थे। बच्चे के गायब होने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी गई।

सीसीटीवी से खुला राज 

जीआरपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक महिला और एक पुरुष को बच्चा चुराते हुए देखा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों की पहचान की। पुरुष की पहचान वैशाली के बिदुपुर निवासी रंजीत कुमार के पुत्र अर्जुन कुमार और महिला की पहचान हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र निवासी किरण देवी के रूप में हुई।

NSIT
Nsmch

डॉक्टर ने कराया था 3.5 लाख में सौदा 

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि बच्चा चुराने के बाद उन्होंने उसे बिदुपुर निवासी सोनू को सौंप दिया था। पुलिस ने जब सोनू को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की, तो पता चला कि समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी निवासी डॉ. अविनाश कुमार और उनकी सहयोगी मुन्नी कुमारी के कहने पर बच्चे का सौदा तय किया गया था। बच्चे को कुल 3 लाख 50 हजार रुपये में बेचा गया। बिचौलिये सोनू को इस काम के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये मिले।

6 लोग गिरफ्तार, डॉक्टर फरार इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  1. अनिल कुमार साह (समस्तीपुर)

  2. गुड़िया देवी (समस्तीपुर)

  3. मुन्नी कुमारी (समस्तीपुर)

  4. अर्जुन कुमार (बिदुपुर, वैशाली)

  5. सोनू कुमार (बिदुपुर, वैशाली)

  6. किरण देवी (हाजीपुर, वैशाली)

फिलहाल, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा डॉ. अविनाश कुमार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Report - Rishav kumar