LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा वैशाली में आज: जनता संवाद, समीक्षा बैठक और विकास योजनाओं का उद्घाटन

CM Nitish: आज वैशाली जिले में अपनी समृद्धि यात्रा के तहत जनता के साथ सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री दौरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. सीएम के स्वागत की पूरी तैयारी है,सीएम की यात्रा जंदाहा स्थित बटेश्वर स्थान से शुरू होगी.

सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा वैशाली में आज: जनता संवाद, समीक

 समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वैशाली जिले में अपनी समृद्धि यात्रा के तहत जनता के साथ सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री  दौरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. सीएम के स्वागत की पूरी तैयारी है,सीएम की यात्रा जंदाहा स्थित बटेश्वर स्थान से शुरू होगी , जहाँ मुख्यमंत्री आम जनता के बीच बैठकर उनके सवालों और समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे , जिसमें जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और सरकारी योजनाओ का जमीनी पड़ताल करेंगे साथ  ही  प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान

 मुख्यमंत्री महुआ में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण  करेंगे और वहां कैसी  तैयारी है उसका भी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, बाया नदी में चल रहे गाद उड़ाही कार्यों का भी मुख्यमंत्री निरिक्षण  करेंगे, ताकि नदी संरक्षण और बाढ़ प्रबंधन की स्थिति का प्रत्यक्ष मुआयना किया जा सके।समृद्धि यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली को बड़ी सौगात देंगे। यात्रा के पहले चरण में कुल 128 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनकी लागत लगभग 15,194 लाख रुपए है। इसके साथ ही, 25 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 5,370 लाख रुपए है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा समृद्धि और विकास की दिशा में वैशाली जिले के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। अधिकारियों और जनता के साथ से संवाद के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास योजनाएं समय पर पूरी हों और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिले।

यात्रा के प्रथम चरण का समापन शनिवार को किया जाएगा, लेकिन इस यात्रा का प्रभाव लम्बे समय तक रहेगा, क्योंकि इससे आमजन और प्रशासनिक जवाबदेही दोनों को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेंगे  और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश देंगे| हालांकि मुख्यमंत्री जब यात्रा पर जा रहे है,तब जीविका दीदी के साथ संवाद स्थापित कर रहे है, महिला रोजगार योजना से महिलाओं को रोजगार देने की योजना के तहत किस तरह काम कर रही हैं |

NSIT
Nsmch