LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

वैशाली महोत्सव का भव्य आगाज: कल पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार, 550 करोड़ के बुद्ध संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल वैशाली महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। वे 550 करोड़ की लागत से बने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का लोकार्पण भी करेंगे। उदित नारायण और अनूप जलोटा देंगे प्रस्तुति।

वैशाली महोत्सव का भव्य आगाज: कल पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार,

Vaishali - बिहार के वैशाली में कल से शुरू होने वाले ऐतिहासिक तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस भव्य आयोजन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वैशाली की डीएम वर्षा सिंह और एसपी विक्रम सिहाग ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की है।

विश्व लोकतंत्र की जननी वैशाली एक बार फिर ऐतिहासिक पलों की साक्षी बनने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से वैशाली पहुंचेंगे, जहाँ वे तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव (कल से 2 अप्रैल तक) का शुभारंभ करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन और महोत्सव की सफलता के लिए सुरक्षा से लेकर स्वागत तक के कड़े इंतजाम किए हैं।

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय: 550 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत 550 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय से होगी। यहाँ सीएम सबसे पहले पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात, संग्रहालय परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध की विभिन्न प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस खास मौके पर संग्रहालय के एक नवनिर्मित द्वार का भी उद्घाटन करेंगे, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

सांस्कृतिक संध्या: उदित नारायण और अनूप जलोटा बिखेरेंगे सुरों का जादू

NSIT
Nsmch

कल से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के विख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पार्श्व गायक उदित नारायण अपने सदाबहार गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। मशहूर लोक गायिका कल्पना पटवारी बिहार की माटी की खुशबू बिखेरेंगी। भजन सम्राट अनूप जलोटा अपनी भक्तिमय प्रस्तुति से वातावरण को आध्यात्मिक बनाएंगे।

सुरक्षा का अभेद्य किला: 500 से अधिक जवान तैनात

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लगभग 500 पुलिस जवानों को सीधे सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। पड़ोसी जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल और वरिष्ठ पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। महोत्सव स्थल और संग्रहालय के आसपास चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। डीएम वर्षा सिंह और एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस राजकीय महोत्सव को सफल बनाने में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार