LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

विश्व के प्रथम गणतंत्र वैशाली पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त: DM-SP ने किया स्वागत, राजा विशाल के गढ़ और संग्रहालय का किया भ्रमण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने परिवार के साथ वैशाली पहुंचे। इस दौरान उन्होेने वैशाली के सभी प्रमुख पुरातात्विक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने यहां के गौरवशाली इतिहास और स्थापत्य कला की मुक्तकंठ से सराहना की...

विश्व के प्रथम गणतंत्र वैशाली पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त: DM-
विश्व के प्रथम गणतंत्र वैशाली पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार रविवार को सपरिवार विश्व के प्रथम गणतंत्र वैशाली पहुंचे। वैशाली पहुंचने पर जिलाधिकारी (DM) वर्षा सिंह और आरक्षी अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा ने उनका और उनके परिवार का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। 

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस व्यक्तिगत और ऐतिहासिक भ्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही।

राजा विशाल के गढ़ और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का किया भ्रमण 

अपनी यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐतिहासिक राजा विशाल के गढ़ का गहराई से अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय व स्तूप सहित वैशाली के सभी प्रमुख पुरातात्विक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने यहां के गौरवशाली इतिहास और स्थापत्य कला की मुक्तकंठ से सराहना की।

यहां आकर गर्व और सौभाग्य की हो रही अनुभूति" 

भ्रमण के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि विश्व के प्रथम गणतंत्र की धरती पर आकर उन्हें गर्व और अपार सुखद अनुभूति हो रही है। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि वैशाली वही ऐतिहासिक स्थान है, जहाँ से लगभग ढाई हजार साल पहले पूरी दुनिया को लोकतंत्र और गणतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया गया था। लोकतंत्र की इस महान जननी की पावन भूमि पर आकर उन्हें एक सौभाग्यपूर्ण वातावरण का अनुभव हो रहा है।

रिषभ की रिपोर्ट