LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News: कड़ाके की ठंड में चिराग के कंबल वितरण कार्यक्रम में अफरातफरी, भारी भीड़ के बीच से रफूचक्कर हुए पासवान, महिलाओं ने विधायक को सुनाई खरी-खोटी

Bihar News: जब चिराग कंबल वितरण के लिए आगे बढ़े, तो भीड़ इतनी भारी थी कि धक्का-मुक्की होने लगी और लोग एक-दूसरे से कंबल लूटने लगे। ...

Chaos at Chirag Kamal Distribution Paswan Flees Amid Crowd
भारी भीड़ के बीच से रफूचक्कर हुए चिराग पासवान- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के लंबे समय बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता रामविलास पासवान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रतिमा के पास आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर जमा हो गए। लेकिन जब चिराग कंबल वितरण के लिए आगे बढ़े, तो भीड़ इतनी भारी थी कि धक्का-मुक्की होने लगी और लोग एक-दूसरे से कंबल लूटने लगे। परिस्थितियों को देख चिराग पासवान मौके से रफू चक्कर हो गए और केवल कुछ लोगों को ही अपने हाथों से कंबल बाँट पाए। जिन लोगों को कंबल नहीं मिला, उनमें नाराजगी साफ देखी गई।

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद स्थानीय भाजपा विधायक अवधेश सिंह को भी नाराज लोगों ने घेर लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। विधायक ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह कार्यक्रम चिराग पासवान का है और हाथ जोड़कर भीड़ को शांत करने की कोशिश की।कुछ लोगों ने मीडिया से कहा कि चिराग के नाम पर बुलाकर कंबल सिर्फ खास लोगों को दिया गया। कंबल नहीं मिलने से गरीबों और आम जनता में नाराजगी दिखी।

वहीं, कार्यक्रम स्थल से कुछ कदम दूर चिराग ने अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया और केक काटा, सवाल यह उठा कि गरीबों के बीच कंबल बांटने आए केंद्रीय मंत्री भारी भीड़ देखकर मौके से चले गए और कुछ दूर जाकर उत्सव मनाया।

NSIT
Nsmch

इधर मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि भारत के कानून बहुत सख्त हैं, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोषों को कुछ नहीं होगा। उनका कहना था कि अदालत ने जांच कर आरोप तय किया है, जिसका मतलब है कि गुनाह हुआ है और न्याय व्यवस्था सक्रिय है।

इस कार्यक्रम ने हाजीपुर में राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तर पर विवाद पैदा कर दिया है कंबल वितरण की अफरातफरी और बाद में सड़क पर जन्मदिन समारोह को लेकर जनता और मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया देखी गई।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार