LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

वैशाली में मवेशी चोरों का तांडव, हथियार के बल पर भैंसें लूटकर हुए फरार

वैशाली में मवेशी चोरों का तांडव, हथियार के बल पर भैंसें लूटक
वैशाली में मवेशी चोरों का तांडव- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : वैशाली जिले के लालगंज नगर क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मवेशी चोरों का आतंक चरम पर है। बतरौल, अगरपुर, रेपुरा और माथुरागंज जैसे गांवों में पशुपालक अब रात भर जागकर अपने मवेशियों की रखवाली करने को मजबूर हैं। ताजा घटना 7 मई 2026 की अहले सुबह की है, जहाँ बेखौफ चोरों ने एक साथ कई घरों को निशाना बनाया और विरोध करने पर पशुपालकों को हथियार दिखाकर फरार हो गए।



हथियार के बल पर लूट ले गए मवेशी

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की अहले सुबह बतरौल और अगरपुर गांव में चोर एक मालवाहक गाड़ी और मोटरसाइकिल से पहुंचे। चोरों ने बतरौल निवासी रंजीत राय, राजू राय और अगरपुर के रंजन कुमार के दालान से भैंसों को खोलकर गाड़ी पर लाद लिया। इसी बीच आहट पाकर जब पशुपालकों की नींद खुली और उन्होंने विरोध करना चाहा, तो अपराधियों ने उन पर हथियार तान दिए। हथियार का भय दिखाकर अपराधी सराय की ओर पोझिया रास्ते से भाग निकले।



सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात

इस पूरी घटना का सबसे अहम पहलू यह है कि चोरी की यह करतूत दालान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की आवाजाही और वाहन स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अगरपुर के ही दीपक कुमार सिंह के यहां भी चोरों ने हाथ साफ करने की कोशिश की, लेकिन दीपक ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चोरों का डटकर मुकाबला किया और अपनी भैंस को चोरी होने से बचा लिया।


क्षेत्र में मवेशी चोरों का पुराना इतिहास

लालगंज के इन इलाकों में मवेशी चोरी की घटनाएं नई नहीं हैं। इससे पहले रेपुरा गांव में अमरनाथ ठाकुर और दिलीप सिंह समेत कई अन्य ग्रामीणों के दर्जनों मवेशी चोरी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों में चोरी की वारदातों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, लेकिन अब तक किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश नहीं हो सका है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

NSIT
Nsmch


पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद पीड़ित पशुपालकों ने लालगंज थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इधर, अपनी जमापूंजी खो चुके पशुपालकों में पुलिस की गश्ती को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया और मवेशियों की बरामदगी नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

रिषभ की रिपोर्ट