LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

वैशाली में बेखौफ बदमाशों का तांडव: मुखिया पुत्र से हथियार के बल पर 65 हजार की लूट, एंबुलेंस घेरकर घटना को दिया अंजाम

वैशाली जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार 6 अपराधियों ने दुकान बंद कर अपने घर जा रहे मुखिया पुत्र से हथियार के बल पर 65 हजार रुपये लूट लिए। वहीं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी....

वैशाली में बेखौफ बदमाशों का तांडव: मुखिया पुत्र से हथियार के
वैशाली में बेखौफ बदमाशों का तांडव- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले के बेलसर थाना क्षेत्र स्थित बेलसर गांव में अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छह हथियारबंद बदमाशों ने बेलसर पंचायत के मुखिया मुकेश गुप्ता के पुत्र प्रणव कुमार को रास्ते में जबरन घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।


दुकान बंद कर लौट रहे थे पीड़ित, एंबुलेंस का शीशा तोड़कर धमकाया

घटना के संबंध में बताया गया है कि प्रणव कुमार देर रात अपनी दुकान बंद करने के पश्चात एंबुलेंस के जरिए अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए एंबुलेंस का शीशा चकनाचूर कर दिया और हथियार दिखाकर प्रणव को जान से मारने की धमकी दी।


65 हजार रुपये नकद लूटे, घर तक पीछा करने का गंभीर आरोप

अचानक हुए इस हमले और पिस्तौल की नोक पर अपराधियों ने प्रणव कुमार के पास मौजूद 65 हजार रुपये नकद छीन लिए। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन सहमे हुए परिजनों का आरोप है कि लूटपाट करने के बाद भी अपराधियों का दुस्साहस कम नहीं हुआ और उन्होंने पीड़ित का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुँचने का प्रयास किया।


घटना से इलाके में दहशत, पुलिस गश्ती और सुरक्षा पर उठे सवाल

मुखिया के पुत्र के साथ हुई इस सरेराह लूट की वारदात के बाद से बेलसर इलाके में भारी दहशत और तनाव का माहौल है। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्ती और कानून-व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने और बेलगाम हो चुके अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू

NSIT
Nsmch

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पक्ष द्वारा तुरंत बेलसर थाना पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए सुराग जुटा रही है। इसके साथ ही घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द दबोचा जा सके।

रिषभ की रिपोर्ट