LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर एटीएम में चोरी का प्रयास, डायल 112 की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार

वैशाली जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां थाने से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित एसबीआई के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि स्थानीय नागरिक और डायल 112 पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया......

थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर एटीएम में चोरी का प्रयास, डा
एटीएम में चोरी का प्रयास- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले के लालगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत करताहां थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर देर रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक एटीएम को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। चोर ने एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसके कैश बॉक्स को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

रात में आवाज सुनकर जगा स्थानीय नागरिक, पुलिस ने मौके से पकड़ा

देर रात एटीएम के भीतर से आ रही खटपट की आवाज सुनकर पास के एक व्यक्ति की नींद खुल गई। उसने बिना देरी किए डायल 112 पुलिस टीम को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से एटीएम में तोड़फोड़ कर रहे संदिग्ध को रंगे हाथों धर दबोचा।

आरोपी खजूरिया गांव का निवासी, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का दावा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति करताहां थाना क्षेत्र के ही खजूरिया गांव का रहने वाला है और उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कही जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एटीएम से किसी भी प्रकार का कैश चोरी नहीं हो सका है। हालांकि, मशीन और कैश बॉक्स को पहुंचे कुल नुकसान का सटीक आकलन जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

NSIT
Nsmch

करताहां हाई स्कूल के पास चोरी की एक और घटना से ग्रामीणों में दहशत

उसी रात करताहां हाई स्कूल के पास एक रिहायशी मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया, जहां से वे मोबाइल और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में करताहां, चंदवारा और कंचनपुर इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता और आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस जांच शुरू, रात्रि गश्त बढ़ाने की उठी मांग

डायल 112 की मुस्तैदी से एटीएम मामले में आरोपी तो पकड़ा गया, लेकिन पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तोड़फोड़ की असली वजह क्या थी। वहीं, बढ़ते अपराध और सिलसिलेवार चोरियों से परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

रिषभ की रिपोर्ट