LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Road Accident : वैशाली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : वैशाली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : वैशाली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने
युवक की मौत - फोटो : RISHABH

VAISHALI : लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग पर टोटहां खिचड़ी प्लांट के समीप रविवार को एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में लालगंज रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा।

हादसे की सूचना मिलते ही लालगंज थाना के दरोगा गुलाम सरवर दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान जारंग रामपुर निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद साह के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पहचान सुनिश्चित होने के बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि आकाश पेशे से एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। रविवार की सुबह वह रोज की तरह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही काल के गाल में समा गया। परिजनों ने बताया कि आकाश अभी अविवाहित था और दो भाइयों में से एक था। उसकी आकस्मिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात वाहन ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को पीछे से ठोकर मारी थी। दरोगा गुलाम सरवर ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, लालगंज थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ते वाहनों की रफ्तार और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है।

NSIT
Nsmch

ऋषभ की रिपोर्ट