LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

Bihar News : हाजीपुर हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी. जिससे इलाके में अफार तफरी का माहौल हो गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फोम फैक्ट्री में
फैक्ट्री में भीषण आग - फोटो : SOCIAL MEDIA

VAISHALI : वैशाली जिले के हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक फोम फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में दिखाई दे रहा था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय इंडस्ट्रियल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत हरकत में आई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाला। फोम के ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैलती जा रही थी, जिस पर काबू पाने के लिए फायर फाइटर्स लगातार मशक्कत कर रहे हैं। मौके पर मौजूद अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संसाधनों को बढ़ाने में जुटे हैं।

भीषण आग को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी प्रयास करने पड़े। पुलिस अधिकारी सायरन बजाते हुए और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को फैक्ट्री परिसर से दूर रहने के निर्देश देते देखे गए। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है ताकि जान-माल का अधिक नुकसान न हो।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फोम फैक्ट्री के भीतर रखा कच्चा माल और तैयार सामान जलकर राख हो गया है, जिससे करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की पहली प्राथमिकता आग को रिहायशी इलाकों या अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकने की रही।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। दमकल विभाग का अभियान जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। सौभाग्य से, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। 

ऋषभ की रिपोर्ट