LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

कोसी बराज पर रील बनाने के चक्कर में नदी में गिरा युवक, नेपाल एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

कोसी बराज पर रील बनाने के चक्कर में नदी में गिरा युवक, नेपाल
कोसी बराज पर रिल बनाना पड़ा महंगा- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रसिद्ध कोसी बराज के गेट नंबर-12 के पास रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। सावन की तीसरी सोमवारी पर जल लेने आए एक युवक का रील बनाने के दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो सोमवार सुबह से नेपाल एनडीआरएफ की टीम ने नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू किया है।


जल लेकर जलाभिषेक करने पहुँचे थे दोस्त, नरपतगंज के संजीत के रूप में हुई पहचान लापता युवक की पहचान अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत सुरसर निवासी 30 वर्षीय संजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों व दोस्तों के अनुसार, संजीत अपने साथियों के साथ कोसी नदी से पवित्र जल भरकर शिवालय में जलाभिषेक करने आया था। हादसे की खबर मिलते ही संजीत के घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Diarch GO

गेट खुला होने से पानी की धारा थी तेज, रील बनाते वक्त बिगड़ा संतुलन 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूजा से पहले संजीत अपने दोस्तों के साथ गेट नंबर-12 के डाउन स्ट्रीम में मोबाइल से रील बना रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे उफनती नदी में जा गिरा। हादसे के समय बराज के गेट खुले होने की वजह से पानी का प्रवाह बेहद तेज था, जिससे संजीत को सँभलने का मौका नहीं मिला और वह क्षणभर में ओझल हो गया।


NSIT
Nsmch

नेपाल एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी, बराज पर रील बनाने से बचने की अपील सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुँची नेपाल एनडीआरएफ की मोटरबोट टीम नदी के संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालाँकि, खबर लिखे जाने तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। इस दुखद हादसे के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने बराज के खतरनाक व तेज बहाव वाले क्षेत्रों में रील बनाने व सेल्फी लेने से परहेज करने की सख्त चेतावनी दी है।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट