LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

बांसबाड़ी में हाथ-पैर बंधे बेहोश मिला युवक, बैंक से रुपये निकालने के बाद अचानक हुआ था गायब

सुपौल जिले में बैंक से रुपया निकालने के बाद गायब हुआ युवक बेहोशी की हालत में एक बांसबाड़ी पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि उसने बैंक से 52 हजार रुपये निकाले थे जो लूट लिए गए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है.....

बांसबाड़ी में हाथ-पैर बंधे बेहोश मिला युवक, बैंक से रुपये नि
बांसबाड़ी में हाथ-पैर बंधे बेहोश मिला युवक- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के गढ़िया निवासी 18 वर्षीय युवक सर्वानन्द कुमार मंगलवार दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि सर्वानन्द मंगलवार को बैंक से करीब 55 हजार नकद निकालकर अपनी बाइक ठीक कराने पिपरा बाजार स्थित एक एजेंसी में गया था। बाइक जमा करने के बाद वह वहां से निकला, लेकिन इसके बाद न तो बाइक लेने वापस पहुंचा और न ही देर रात तक घर लौटा, जिससे चिंतित परिजनों ने रातभर उसकी काफी खोजबीन की।


बांसबाड़ी में हाथ-पैर बंधे और बेहोश मिला युवक

बुधवार को अमहा पंचायत के भट्टावारी गांव स्थित एक बांसबाड़ी में स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक को हाथ-पैर बंधे और बेहोश पड़ा देखा। ग्रामीणों द्वारा पहचान किए जाने पर पता चला कि वह गायब सर्वानन्द कुमार ही है। युवक के मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और डायल-112 पुलिस टीम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।


प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर

परिजनों और पुलिस की मदद से सर्वानन्द को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपरा ले जाया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एमडी अकरम ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत अत्यंत गंभीर और नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया।


55 हजार रुपये छीनने का लगा आरोप

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर उसके पास मौजूद ₹55 हजार की नगदी छीन ली और उसे मरणासन्न हालत में बांसबाड़ी में फेंककर फरार हो गए।


मामले की जांच में जुटी पुलिस

NSIT
Nsmch

घटना के संबंध में पिपरा के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई और अपराधियों का पता लगाया जा सके।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट