LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

सुपौल में दर्दनाक हादसा : सिंचाई के दौरान करंट लगने से 30 वर्षीय किसान की मौत, परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक

सुपौल में दर्दनाक हादसा : सिंचाई के दौरान करंट लगने से 30 वर
करंट लगने से किसान की मौत,- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सुखासन पंचायत के वार्ड संख्या-05 में खेत की सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से एक 30 वर्षीय युवा किसान की असमय मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिवल्लभ यादव के पुत्र सुशील कुमार के रूप में की गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

मिली जानकारी के मुताबिक, सुशील कुमार अपने खेत में मोटर चालू कर सिंचाई का काम देख रहे थे। इसी दौरान उनका पैर या हाथ वहां से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित (लाइव) तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। आसपास के ग्रामीणों ने जब यह देखा तो तुरंत दौड़कर आए और सबसे पहले मोटर का बिजली कनेक्शन काटा। ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में गंभीर हालत में इलाज के लिए किशनपुर ले गए, लेकिन देर रात इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पीछे छूट गया हंसता-खेलता परिवार, आर्थिक संकट गहराया

सुशील कुमार अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे और अपने पूरे परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बूढ़े माता-पिता इस गहरे सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। सुशील की मौत के बाद उनकी पत्नी और चार साल की मासूम बेटी कृति कुमारी के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिससे परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।


ग्रामीणों ने की सरकारी मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव, प्रदीप यादव, उमेश यादव, सुधीर यादव और संतोष चौधरी सहित कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उचित सरकारी सहायता और आपदा मुआवजा राशि जल्द से जल्द देने की पुरजोर मांग की है।


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

मामले की पुष्टि करते हुए किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि विद्युत स्पर्शाघात (करंट लगने) के कारण युवक की मौत हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जरूरी कानूनी और यूडी (UD) केस के तहत जांच कर रही है।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट