LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग, दांव पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
  • Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग, दांव पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत,

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

NH-27 पर दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, तीन घायल

बिहार मे रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा। सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलना आम बात हो गई है। ताजा मामला सुपौल जिले से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए है

NH-27 पर दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौ
सुपौल मे रफ्तार का कहर- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राम विष्णुपुर के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एनएच-27 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल 

सड़क हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दुर्घटना में एक मासूम बच्चे, एक महिला और एक पुरुष समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, घायलों को भेजा अस्पताल 

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल राघोपुर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को त्वरित इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

फरार वाहन और चालक की तलाश जारी 

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद राघोपुर थाना पुलिस आरोपी चालक और वाहन की पहचान में जुट गई है। पुलिस राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती घायलों और मृतका की पूर्ण पहचान तथा स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

NSIT
Nsmch

सड़क पर बहाल कराया गया यातायात 

हादसे के बाद काफी संख्या में स्थानीय निवासियों की मौजूदगी के कारण एनएच-27 पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा और अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर मौजूद भीड़ को समझा-बुझाकर वहां से हटाया और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य कराया। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि टक्कर मारकर भागने वाले वाहन चालक को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट