LATEST NEWS

  • स्व. डॉ. के.के. शरण स्मृति बहरापन शिविर : 17 गरीब मरीजों को बांटे गए निःशुल्क श्रवण यंत्र
  • स्व. डॉ. के.के. शरण स्मृति बहरापन शिविर : 17 गरीब मरीजों को बांटे गए निःशुल्क श्रवण यंत्र

  • Gaya Illegal Morang Transportation Police action
  • गया में अवैध बालू और मोरंग माफिया पर नकेल: 4 ट्रक और ट्रैक्टर जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

  • Bihar Crime: मुंगेर में त्योहारों के बीच CIB की बड़ी कार्रवाई,ब्रह्मपुत्र मेल में लावारिस बैग से 20 किलो नशे का सामान बरामद
  • Bihar Crime: मुंगेर में त्योहारों के बीच CIB की बड़ी कार्रवाई,ब्रह्मपुत्र मेल में लावारिस बैग से 20 किलो

  • Bihar Police Paper Leak
  • बिहार में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन: EOU पहुंचे शिक्षक गुरु रहमान और छात्र नेता विकेश भट्ट, दिए

  • राघोपुर नाव हादसा: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रामपुर पहुंचकर पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन
  • राघोपुर नाव हादसा: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रामपुर पहुंचकर पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का

एसपी ने विभिन्न थानों का किया औचक निरीक्षण, रात्रिकालीन गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी ने विभिन्न थानों का किया औचक निरीक्षण, रात्रिकालीन गश्त
एसपी ने थानों का किया औचक निरीक्षण- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखने और रात्रिकालीन पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सुपौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरथ आर एस द्वारा देर रात जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने थानों में रात्रिकालीन ड्यूटी व्यवस्था, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती तथा उनकी कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।


ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सतर्कता और अभिलेखों की जांच

पुलिस अधीक्षक ने थानों में पहुंचकर रात्रि ड्यूटी में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व जवानों की उपस्थिति की भौतिक जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, जिम्मेदारियों के निर्वहन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही, रात्रिकालीन व्यवस्था से संबंधित आवश्यक अभिलेखों और सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया गया।


संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी के निर्देश

Diarch GO

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थानों के अधिकारियों और कर्मियों को रात के वक्त विशेष रूप से सतर्क रहने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रात्रि के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।


गश्ती व्यवस्था को केवल औपचारिकता न रखने की हिदायत

एसपी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रही रात्रिकालीन पुलिस गश्ती व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने गश्ती दलों की सक्रियता, वाहनों की आवाजाही, चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती को केवल औपचारिकता न समझा जाए, बल्कि गश्ती दल लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें।


अपराध नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर समन्वय पर जोर

NSIT
Nsmch

पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी पेट्रोलिंग करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रिस्पांस सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, पुलिस कर्मियों को आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और हर सूचना पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस औचक निरीक्षण से जिले की पुलिस व्यवस्था में और अधिक सक्रियता देखने को मिली है।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट