LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

नशे के सौदागरों के खिलाफ सुपौल पुलिस की बड़ी कामयाबी: भारी मात्रा में स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

नशे के सौदागरों के खिलाफ सुपौल पुलिस की बड़ी कामयाबी: भारी म
भारी मात्रा में स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ सुपौल पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जदिया थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर 1.440 किलोग्राम (करीब डेढ़ किलो) स्मैक के साथ चार शातिर अंतरराष्ट्रीय/अंतरजिला तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। इस बड़ी सफलता से जिले के नशा माफियाओं के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

गुप्त सूचना पर एसपी ने बनाई स्पेशल टीम 

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 13 मई को जदिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर रानीगंज की ओर से दो चारपहिया वाहनों में स्मैक की बड़ी खेप लेकर जदिया की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) शरथ आर एस के निर्देश पर त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध रूट पर जाल बिछाया और दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली, जहां से यह भारी बरामदगी हुई।

कार से लेकर शराब, एटीएम और कैश तक बरामद 

NSIT
Nsmch

पुलिस ने मौके से न केवल भारी मात्रा में स्मैक जब्त की, बल्कि तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। तलाशी के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो चारपहिया गाड़ियां, 750 एमएल विदेशी शराब, अलग-अलग बैंकों के 10 एटीएम (ATM) कार्ड, एक पैन कार्ड, तीन मोबाइल फोन और 2,600 रुपये नगद बरामद किए हैं। एटीएम कार्ड्स की इतनी बड़ी संख्या से यह आशंका जताई जा रही है कि तस्करों का नेटवर्क बेहद शातिर है और वे पैसों के लेनदेन के लिए फर्जी खातों का इस्तेमाल कर रहे थे।

जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं चारों तस्कर 

पुलिस ने मौके से जिन चार आरोपियों को दबोचा है, उनकी पहचान कुंदन कुमार, सूचित कुमार, संजय यादव और प्रदीप कुमार उर्फ जीतन के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए ये सभी आरोपी सुपौल जिले के ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। जदिया पुलिस ने इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और इन्हें जेल भेजने की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

सिंडिकेट को खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से बंद कमरे में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की यह इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे जिले में किन-किन सफेदपोशों या छोटे पेडलर्स को सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने तस्करों के आपराधिक इतिहास को भी खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी शरथ आर एस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट