LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

बकरीद को लेकर सुपौल पुलिस अलर्ट, राघोपुर थाना क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च

बकरीद को लेकर सुपौल पुलिस अलर्ट, राघोपुर थाना क्षेत्र में नि
बकरीद को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट है। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। राघोपुर थाना पुलिस के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च का मुख्य उद्देश्य पूरे क्षेत्र में चाक-चौबंद शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का पुख्ता एहसास कराना था।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी, पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि त्योहार के मद्देनजर पूरे थाना क्षेत्र में पुलिस बल की गश्ती और सुरक्षा को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। क्षेत्र के सभी चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के तमाम आम लोगों से आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की भावुक अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि यदि आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना नजर आए, तो उसकी सूचना तत्काल राघोपुर थाना पुलिस प्रशासन को दें ताकि ससमय कार्रवाई की जा सके।

NSIT
Nsmch

प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों से गुजरा मार्च, जवानों ने दिया सुरक्षा का संदेश

राघोपुर से पत्रकार विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट के अनुसार, यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौक-चौराहों और स्थानीय बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरा। मार्च के दौरान शामिल पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का संदेश दिया, जिसे स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने भी सराहा।

भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल के जवान रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण फ्लैग मार्च के दौरान राघोपुर थाने के एएसआई कैलाश राम, विकास कुमार, आमिया प्रशुन, पंकज कुमार सहित कई अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही मार्च में कानून व्यवस्था की कमान संभालने के लिए सैकड़ों की संख्या में हथियारबंद महिला एवं पुरुष पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ कदमताल करते नजर आए।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट