LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

कोसी के बढ़ते जलस्तर पर सुपौल प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने तटबंध का लिया जायजा

कोसी के बढ़ते जलस्तर पर सुपौल प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने तट
डीएम-एसपी ने तटबंध का लिया जायजा- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि और जल संसाधन विभाग द्वारा जारी हाई अलर्ट के बीच सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर किलोमीटर 10 पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

24×7 निगरानी और संसाधनों को दुरुस्त रखने का निर्देश 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंध की मजबूती और वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंताओं और कर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के साथ-साथ तटबंध की चौबीसों घंटे नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक बालू की बोरियों, सामग्री और पर्याप्त मानवबल को अलर्ट मोड पर रखने को कहा।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई 

जिलाधिकारी सावन कुमार ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बाढ़ सुरक्षा और राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को परस्पर बेहतर समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

NSIT
Nsmch

असामान्य बदलाव पर तत्काल रिपोर्टिंग के आदेश 

प्रशासन ने निर्देश दिया कि तटबंध अथवा कोसी नदी के जलस्तर में किसी भी प्रकार का असामान्य बदलाव या संभावित खतरा दिखने पर तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित किया जाए। समय रहते सूचना मिलने से त्वरित कदम उठाए जा सकेंगे, जिससे निचले और तटबंध से सटे इलाकों में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जन-धन की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता 

सुपौल जिला प्रशासन ने तटबंध के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक टीम लगातार क्षेत्र में कैंप कर रही है। आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राहत बल को तैनात रखा गया है।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट