LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब और एक लाख से अधिक नकदी के साथ दो महिला गिरफ्तार

Bihar News : सुपौल जिले के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा चौकी निओर और आंध्रामठ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नेपाली शराब और लाखों रुपये नगद बरामद हुआ हुआ है....

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाली
नेपाली शराब और एक लाख से अधिक नकदी के साथ दो महिला गिरफ्तार- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय आंध्रामठ पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। सीमा चौकी निओर के जवानों ने नाका ड्यूटी के दौरान नेपाल से भारत लाई जा रही 10.8 लीटर नेपाली शराब के साथ 1,08,000 (एक लाख आठ हजार) रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है, जो संदिग्ध परिस्थितियों में सीमा पार कर रही थीं।


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी निओर के जिम्मेदारी क्षेत्र में पड़ने वाले सीमा स्तम्भ संख्या 229 के पास तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि सीमा से लगभग 700 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में अवैध सामान और बड़ी मात्रा में नकदी की खेप पहुंचने वाली है। प्राप्त इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसबी और आंध्रामठ पुलिस के कार्मिकों की एक संयुक्त नाका टीम गठित कर चिन्हित स्थान पर तैनात की गई।

Diarch GO


तलाशी के दौरान बरामद हुए शराब और लाखों रुपये 

ऑपरेशन के दौरान टीम ने देखा कि दो महिलाएं नेपाल की ओर से संदिग्ध सामान लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही हैं। संदेह होने पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से नेपाली निर्मित शराब की बोतलें बरामद हुईं। गहन जांच के दौरान महिलाओं के पास से कुल एक लाख आठ हजार रुपये की भारतीय नकदी भी मिली, जिसके बारे में वे कोई वैध दस्तावेज या स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। बरामदगी के तुरंत बाद दोनों आरोपियों को सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया।


नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

पकड़ी गई महिलाओं और जब्त किए गए सामान को लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। कमांडेंट ने बताया कि बरामद नेपाली शराब और भारतीय मुद्रा को आगे की कानूनी प्रक्रिया और गहन जांच के लिए आंध्रामठ थाना, जिला मधुबनी के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और शराब की खेप कहां ले जाई जा रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन से लोग शामिल हैं।


NSIT
Nsmch

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर ने इस कार्रवाई के जरिए एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि एसएसबी जवान मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हमेशा तत्पर हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि असामाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके।


विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट