LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल मे मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रुप से घायल

सुपौल से एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां देर रात पानी प्लांट से लौट रहे बाइक सवार युवक एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल मे मारी टक्कर,  बाइक सवार

supaul : जिले के त्रिवेणीगंज में एनएच-327ई पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भीषण हादसा नगर परिषद क्षेत्र स्थित बघला नदी पुल के समीप हुआ। घटना के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, पतरघटी वार्ड संख्या-6 के रहने वाले उपेंद्र यादव का 25 वर्षीय पुत्र बड्डो उर्फ नवनीत कुमार बाइक पर सवार होकर बघला स्थित एक पानी प्लांट में किसी काम से गया था। देर रात जब वह काम निपटाकर अपने घर लौट रहा था, तभी त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग (NH-327E) पर बघला नदी पुल के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में सीधी और जोरदार टक्कर मार दी।


हालत अत्यंत चिंताजनक: प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नवनीत बाइक से हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुँचाया। वहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सिद्धांत कुमार ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन युवक की स्थिति अत्यंत चिंताजनक होने के कारण उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।


पुलिसिया तफ्तीश शुरू: अज्ञात वाहन की पहचान के लिए खंगाले जा रहे हैं CCTV फुटेज

हादसे की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थाना पुलिस तुरंत अस्पताल पहुँची और परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान कर जल्द से जल्द आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।


स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश: लगातार हो रहे हादसों के बाद सुरक्षा की मांग

एनएच-327ई पर आए दिन हो रहे इन सड़क हादसों ने स्थानीय नागरिकों की चिंता और आक्रोश को बढ़ा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार और चालकों की लापरवाही के कारण अक्सर मासूम लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त निगरानी रखी जाए, गति सीमा तय हो और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट