LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, स्थिति गंभीर

Biahr News : सुपौल जिले में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 25 वर्षीय युवक को रौंद डाला। हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद

Supaul : जिले के वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र के वीरपुर इलाके में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक बार फिर रफ्तार के इस जानलेवा खेल ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की तत्परता के कारण घायल युवक को तुरंत खून से लथपथ हालत में उठाकर वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने तुरंत उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन युवक की नाजुक स्थिति और शरीर पर गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च संस्थान (हायर सेंटर) रेफर कर दिया।

घटना के बाद परिवार और गांव में कोहराम

अस्पताल प्रशासन और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान बलभद्रपुर निवासी 25 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में की गई है। रोशन की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है और परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे लेकर रवाना हो चुके हैं। इस घटना के बाद से घायल युवक के गांव और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा सभी उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ट्रैक्टर के तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस बिना समय गंवाए दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के अनुसार, यह हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और वाहन के पूरी तरह अनियंत्रित हो जाने के कारण हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और चालक की तलाश में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों में प्रशासन और बेलगाम वाहन चालकों के खिलाफ आक्रोश

इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन और बेलगाम वाहन चालकों के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले भारी वाहन लगातार मासूम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन परिवहन नियमों का पालन कराने में शिथिलता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने जिला व स्थानीय प्रशासन से वीरपुर इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसने, सघन चेकिंग अभियान चलाने और गति सीमा निर्धारित करने की पुरजोर मांग की है।

विनय कुमार मिश्रा