LATEST NEWS

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

अंडे-मुर्गे की दुकान की आड़ में चल रहा था स्मैक का धंधा, 100 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार

सुपौल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंडे और मुर्गे के दुकान की आड़ मे चल रहे नशीले पदार्थ के कारोबार का खुलासा करते हुए स्मैक के साथ दुकानदार को धर दबोचा है.....

अंडे-मुर्गे की दुकान की आड़ में चल रहा था स्मैक का धंधा, 100
अंडे-मुर्गे की दुकान की आड़ में कर रहा था स्मैक का धंधा- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीमपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार को जीवछपुर बाजार स्थित एक अंडा-मुर्गा की दुकान में औचक छापेमारी कर 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दुकान संचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर वार्ड संख्या-4 निवासी रोजित साफी के 25 वर्षीय पुत्र मो. हकीम के रूप में की गई है।

मस्जिद गली स्थित दुकान में दोपहर करीब एक बजे हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:00 बजे भीमपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीवछपुर बाजार की मस्जिद गली स्थित मो. हकीम की अंडा-मुर्गा दुकान पर धावा बोला। दुकान की सघन तलाशी के दौरान वहां छिपाकर रखा गया 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। दिनदहाड़े हुई इस पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

एसपी शरथ आर एस के निर्देश पर चल रहा है अभियान

भीमपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खरीद-बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) शरथ आर एस के सख्त निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह पुख्ता कार्रवाई की गई है।

स्मैक के बड़े नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह भारी मात्रा में स्मैक कहां से मंगवाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पूरे सिंडिकेट और उसके नेटवर्क की गहराई से छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में संलिप्त अन्य तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट