LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

सुपौल में सनसनी: जदिया थाना हाजत में आरोपी ने की खुदकुशी, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया भारी हंगामा

सुपौल जिले के जदिया थाना हाजत में मंगलवार देर रात शराब पीने के आरोप में बंद एक 25 वर्षीय युवक बिट्टू कुमार द्वारा फंदे से झूलकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है...

सुपौल में सनसनी: जदिया थाना हाजत में आरोपी ने की खुदकुशी, गु
हाजत में आरोपी की खुदकुशी के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया भारी हंगामा- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जदिया थाना हाजत में बंद एक आरोपी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के रजगांव निवासी 25 वर्षीय बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई थी, जहां देर रात उसने हाजत के भीतर ही सुसाइड कर लिया। इस घटना की खबर सुबह फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमे के हाथ-पांव फूल गए।


परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन

बुधवार सुबह होते ही मृतक बिट्टू कुमार के रोते-बिलखते परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जदिया थाने पहुंच गए। हाजत में मौत की खबर से आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते थाना परिसर और आसपास का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।


एसपी और एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात

हालात को बेकाबू होते देख सुपौल के पुलिस अधीक्षक (SP) सरथ आर.एस. और त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ विभाष कुमार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जदिया थाने के आसपास और संवेदनशील जगहों पर कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ को शांत कराने के लिए एसपी ने खुद कमान संभाली और स्थानीय समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर घंटों विचार-विमर्श किया।


परिजनों ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप, कहा- बेरहमी से पीटा

इस दर्दनाक घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने जदिया थाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का सीधा आरोप है कि बिट्टू कुमार ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, काफी मान-मनौव्वल और अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने बड़ी जद्दोजहद के बीच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, बनेगा मेडिकल बोर्ड: एसपी

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सरथ आर.एस. ने बताया कि मंगलवार रात रजगांव से शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बिट्टू कुमार को हिरासत में लेकर हाजत में रखा गया था, जहाँ उसने सुसाइड कर लिया। एसपी ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जो भी पुलिस अधिकारी या कर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी के इस ठोस आश्वासन के बाद फिलहाल जाम हटा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट