LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

तीसरी सोमवारी पर तिल्हेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे सहरसा डीआईजी, पत्नी संग किया जलाभिषेक

तीसरी सोमवारी पर तिल्हेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे सहरसा डीआईजी
तिल्हेश्वर मंदिर में सहरसा डीआईजी ने पत्नी संग किया जलाभिषेक- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Patna : सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सुपौल के सदर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तिल्हेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में सहरसा क्षेत्र के डीआईजी कुमार आशीष अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर पहुँचे और भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन व जलाभिषेक किया। उन्होंने देवों के देव महादेव से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।


ज्योतिषाचार्य व अधिकारियों ने किया स्वागतपाग-शॉल देकर किया सम्मानित 

Diarch GO

डीआईजी के आगमन पर मंदिर के पुजारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान ज्योतिषाचार्य रमण चंद तथा सदर एसडीएम मनोहर साहू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ज्योतिषाचार्य रमण चंद ने डीआईजी कुमार आशीष और सदर एसडीओ मनोहर साहू को मिथिला की परंपरा अनुसार पाग एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।


सुबह से लगा रहा भक्तों का तांताभक्तिमय माहौल से गुंजायमान हुआ परिसर 

NSIT
Nsmch

तीसरी सोमवारी को लेकर तिल्हेश्वर महादेव मंदिर परिसर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से पहुँचे श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। दिनभर भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।


कपिलेश्वर महादेव मंदिर में भी उमड़ी भीड़सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम 

तिल्हेश्वर धाम के अलावा बरुआरी स्थित प्रसिद्ध कपिलेश्वर महादेव मंदिर में भी तीसरी सोमवारी पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की सहूलियत और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट