LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पर गांधी मैदान में गूंजा देशभक्ति का तराना, SSB के जैज बैंड ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पर गांधी मैदान में गूंजा देशभक्ति
सुपौल के गांधी मैदान में गूंजा देशभक्ति का तराना- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में सशस्त्र सीमा बल (SSB), रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सुपौल द्वारा एक भव्य जैज बैंड (Jazz Band) प्रदर्शन का आयोजन किया गया। एसएसबी रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र के उप महानिरीक्षक (DIG) विजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।


एसएसबी के जैज बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर गांधी मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


छात्रा लक्ष्मी कुमारी के गीत ने जीता दिल

कार्यक्रम में उत्क्रमित हाई स्कूल डभारी की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उनकी भावपूर्ण और मधुर प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और देशभक्ति के माहौल को और भी गहरा कर दिया।


प्रशासनिक अधिकारी और आमजन रहे मौजूद

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनोहर कुमार साहू, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी, सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Diarch GO

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आम लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश देने के साथ ही आगामी राष्ट्रीय पर्व के उत्साह को दोगुना कर दिया।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट