LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

निर्मली के मझारी में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन, 'महिला हितैषी पंचायत' थीम पर रहा विशेष जोर

निर्मली के मझारी में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन, 'महिला हि
निर्मली के मझारी में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के निर्मली प्रखंड क्षेत्र के मझारी पंचायत सरकार भवन में रविवार को 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार मानवाधिकार आयोग (पटना) की सचिव सह सुपौल जिला की प्रभारी सचिव सीमा त्रिपाठी और जिलाधिकारी सावन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर चल रही विभिन्न लोक-कल्याणकारी और विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखना, ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना तथा जन भागीदारी के जरिए विकास को रफ्तार देना रहा।


मनरेगा से लेकर नल-जल योजना तक के कामकाज का लिया गया जायजा

इस विशेष ग्राम सभा के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), हर घर नल का जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विभाग से जुड़े विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति पर भी अधिकारियों ने बिंदुवार चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Diarch GO


महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षा पर दिया गया विशेष बल

कार्यक्रम के दौरान 'स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों' (एलएसडीजी) के तहत चुनी गई विभिन्न थीमों पर विचार-विमर्श हुआ। इसमें विशेष रूप से थीम-9 यानी "महिला हितैषी पंचायत" पर गहरा फोकस रहा। प्रभारी सचिव और जिलाधिकारी ने ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की बात कही। अधिकारियों ने जोर दिया कि समाज के विकास के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उनकी आजीविका को मजबूत करना बेहद जरूरी है।


उत्कृष्ट पंचायतों के कार्यों का प्रदर्शन और सामूहिक रूप से सुनी 'मन की बात'

बैठक को और अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए वहां अन्य उत्कृष्ट पंचायतों द्वारा किए गए बेहतरीन विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन (डॉक्यूमेंट्री) भी दिखाया गया, ताकि स्थानीय लोग उससे प्रेरणा ले सकें। इसके अतिरिक्त, पंचायत सरकार भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के सीधे प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसे वहां मौजूद अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने एक साथ सामूहिक रूप से सुना।

NSIT
Nsmch


निर्मली एसडीएम और बीडीओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

मझारी पंचायत में आयोजित इस विकास दिवस को सफल बनाने में अनुमंडल और प्रखंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम तैनात रही। मौके पर निर्मली के एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, डीसीएलआर साहब रसूल, सीओ विजय प्रताप सिंह, बीडीओ आरुषि शर्मा और बीपीआरो कुमार गौरव सहित स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य विभागों के कर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और त्रिस्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट