LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई : अलग-अलग स्थानों से 304.8 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर को दबोचा

सुपौल जिले के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसपी को अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है....

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई : अलग-अलग स्थानों
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) वीरपुर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीमा चौकी सतना के एक विशेष गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या-202 के समीप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा। सुरक्षा बलों को देखकर भागने का प्रयास कर रहे इन संदिग्धों को जवानों ने सूझबूझ से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।


पूछताछ में हुआ पहचान का खुलासाफतेहपुर गांव के रहने वाले हैं आरोपी

Diarch GO

हिरासत में लिए जाने के बाद जब विशेष गश्ती दल ने तीनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपनी पहचान उजागर की। आरोपियों ने अपना नाम जितेन्द्र शर्मा, अर्जुन कुमार मुखिया तथा कोमल कुमार शर्मा बताया। ये तीनों आरोपी सुपौल जिले के ही फतेहपुर ग्राम के निवासी हैं, जो लंबे समय से सीमा पार से तस्करी के अवैध कारोबार में लिप्त होने की आशंका के दायरे में थे।


भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामदब्रांडेड बोतलों में लाई जा रही थी खेप

NSIT
Nsmch

जवानों द्वारा जब तीनों अभियुक्तों की सघन तलाशी ली गई, तो उनके पास से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान उमंगा ब्रांड की 145 बोतलें और ब्रिक्स ब्रांड की 48 बोतलें बरामद की गईं। कुल 193 बोतलों (प्रत्येक 300 मिलीलीटर) में रखी गई इस शराब की कुल मात्रा 57.9 लीटर आंकी गई है, जिसे वे अवैध रूप से बिहार के बाजारों में खपाने के लिए ला रहे थे।


वहीं 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर की  सीमा चौकी सिमरीघाट विशेष नाका ड्यूटी के दौरान  सीमा स्तंभ संख्या-221, स्पर-2295 के निकट विशेष नाका ड्यूटी के दौरान जवानों ने कुछ संदिग्ध व्यक्ति को कुछ बोरी में साइकिल पर समान लेकर आते देखा। वहीं जैसे ही तस्करों ने सुरक्षा बल को दूर से आते देख बोरी छोड़ कर भाग निकले। बोरी खोलकर चेक किया गया तो उसमे से कुल 246.9 लीटर है, तथा एक साइकिल बरामद की गई। 


जब्त सामान के साथ भेजे गए जेल

शराब की बरामदगी के बाद एसएसबी की टीम ने सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताओं को पूरा किया। इसके उपरांत, जब्त की कुल 304.8 लीटर नेपाली शराब और गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों को आगे की कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने हेतु स्थानीय वीरपुर थाना को सौंप दिया गया है, जहां पुलिस आगे की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है।


अवैध गतिविधियों पर एसएसबी का कड़ा रुख, कमांडेंट गौरव सिंह ने जताई प्रतिबद्धता

इस सफल कार्रवाई पर 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि एसएसबी भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सीमा पर प्रभावी निगरानी और नियमित गश्त के कारण ही तस्करों के हौसले पस्त हो रहे हैं। इस साहसिक कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) शिव प्रसाद साकिया सहित अन्य सुरक्षाकर्मी भी मुख्य रूप से शामिल रहे।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट