LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का बड़ा एक्शन: 1.44 लाख भारतीय मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार, नाबालिग बच्ची का भी रेस्क्यू

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और तस्करी निरोधक अभियान के तहत 45वीं एसएसबी बीरपुर के जवानों ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसबी जवानों ने अवैध भारतीय मुद्रा के साथ पश्चिम बंगाल के एक संदिग्ध तस्कर को दबोचा है...

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का बड़ा एक्शन: 1.44 लाख भारतीय मुद
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का बड़ा एक्शन- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी, अवैध मुद्रा के परिवहन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), बीरपुर के जवानों ने दो अलग-अलग संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। इसके तहत जहां सीमा चौकी कुनौली क्षेत्र से भारी मात्रा में भारतीय करेंसी के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा गया, वहीं दूसरी ओर सीमा चौकी शैलेशपुर की मुस्तैदी से एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू करने में कामयाबी मिली है।


कुनौली चेक पोस्ट पर ₹1.44 लाख कैश के साथ बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी बीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी कुनौली द्वारा चेक पोस्ट संख्या-02 एवं सीमा स्तंभ संख्या-223 के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नेपाल से पैदल भारत आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के कूचबिहार निवासी इनामुल मियां के रूप में हुई है। उसके बैग से कुल ₹1,44,600/- की भारतीय मुद्रा बरामद हुई, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जब्त रकम को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कुनौली कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है।


प्रेम जाल में बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाई जा रही नाबालिग का रेस्क्यू

दूसरी बड़ी कार्रवाई 24 जून 2026 को सीमा चौकी शैलेशपुर के चेक पोस्ट पर हुई। जांच ड्यूटी के दौरान जवानों ने भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक युवक और एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को रोका। पूछताछ में युवक की पहचान दरभंगा निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई। जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग को प्रेम जाल में बहला-फुसलाकर अवैध रूप से नेपाल ले जा रहा था। एसएसबी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम (AHTU) ने सतर्कता दिखाते हुए लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।


भीमनगर थाने को सौंपी गई बालिका, रेस्क्यू टीम में ये जवान रहे शामिल

रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़की की सुरक्षा और हितों को प्राथमिकता देते हुए कागजी औपचारिकताएं पूरी की गईं और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे भीमनगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस पूरी रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने में निरीक्षक राघव कुमार झा, सहायक उप निरीक्षक भूपेन डेका और एएचटीयू (AHTU) के सहायक उप निरीक्षक भारत भूषण सहित अन्य बल कर्मियों ने अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई।


भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की चौकसी तेज, परिंदा भी नहीं मार सकता पर

कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा अत्यंत संवेदनशील है, जिसके मद्देनजर जवानों को चौबीसों घंटे अलर्ट पर रखा गया है। सीमा पार होने वाले अपराधों, मादक पदार्थों की तस्करी और विशेषकर मासूम बच्चों व महिलाओं की मानव तस्करी (Human Trafficking) को रोकने के लिए एसएसबी पूर्ण प्रतिबद्धता और व्यावसायिक दक्षता के साथ मुस्तैद है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाकों में गश्त और संदिग्धों की जांच को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट