LATEST NEWS

  • Bihar IPS Officer: बिहार के IPS जितेंद्र कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी,  केंद्र में संभालेंगे इस महत्वपूर्ण विभाग की  कमान
  • Bihar IPS Officer: बिहार के IPS जितेंद्र कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्र में संभालेंगे इस महत्वपूर्ण

  • Patna Police attacked
  • Patna Crime: पटना में फिर खाकी पर हमला, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

  • Bihar MLC Election 2026: बिहार का सियासी दंगल और पर्पल पेन का चक्रव्यूह, 10 वैकल्पिक दस्तावेजों को मान्यता,  MLC चुनाव में सियासी पारा हाई,दांव पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार का सियासी दंगल और पर्पल पेन का चक्रव्यूह, 10 वैकल्पिक दस्तावेजों को मान्यता,

  • Crime News: सेक्स टॉयज, नशीली दवाएं बना लिव-इन कैदखाना ! पढ़िए जिस्म, जुर्म और जकड़न का खौफनाक खेल,अंडरवियर में कारोबारी की लाश और फरार मॉडल श्रद्धा के वे राज, जो उड़ा देंगे होश!
  • Crime News: सेक्स टॉयज, नशीली दवाएं बना लिव-इन कैदखाना ! पढ़िए जिस्म, जुर्म और जकड़न का खौफनाक खेल,अंडरवियर

  • Patna Kidnapping Case
  • Patna Kidnapping Case: पटना में फिल्मी अंदाज में अपहरण , भागलपुर से सकुशल मिला कौशलेंद्र, 7 अपहरणकर्ता गिरफ्तार,

Patna News: RPF हाजत में बंद युवक के हाथ मोबाइल! वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल

Patna News: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा RPF थाने की हाजत से कथित तौर पर दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।...

Mokama RPF Lockup
हाजत में बंद युवक के हाथ मोबाइल!- फोटो : reporter

Patna News:  पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा RPF थाने की हाजत से कथित तौर पर दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में हाजत के अंदर बंद एक युवक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। एक वीडियो में युवक फोन पर किसी से बातचीत करता दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में वह मोबाइल से रील बनाता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर RPF की हाजत में बंद युवक तक मोबाइल फोन कैसे पहुंचा। हाजत में बंद कैदी या आरोपी के पास मोबाइल पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का संकेत माना जा सकता है। इसके साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि जिस वक्त युवक कथित तौर पर मोबाइल से वीडियो या रील बना रहा था, उस समय हाजत की निगरानी कौन कर रहा था।

Diarch GO

सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान और वीडियो कब रिकॉर्ड किए गए, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता और उसकी तारीख की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मामला सामने आने के बाद RPF अधिकारियों ने जांच की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि वायरल वीडियो कब के हैं और हाजत के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान और पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है।जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक के पास मोबाइल किसी तरह पहुंचा या फिर वीडियो किसी दूसरी परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया था। RPF की जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

NSIT
Nsmch

हाजत और लॉकअप में सुरक्षा नियमों का पालन बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में यदि जांच में यह साबित होता है कि हिरासत में बंद व्यक्ति के पास मोबाइल फोन पहुंचा था और उसने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी या निगरानी के दौरान वीडियो बनाया, तो सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में लापरवाही को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर जांच जारी है और आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। न्यूज4नेशन इन वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की वास्तविक तारीख, स्थान और परिस्थितियों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।

रिपोर्ट- रविशंकर