LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार
  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

  • Sanjay Jha Breaks Silence on Lalan Singh
  • Bihar Politics: जदयू में डैमेज कंट्रोल शुरु , ललन सिंह विवाद पर संजय झा ने दिया बड़ा बयान

SIR के विरोध में वाम दलों का जोरदार प्रदर्शन: निकाला प्रतिरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार-नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरे विपक्ष का पुरजोर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को सुपौल में वाम दलों द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान ज्ञानेश कुमार और पीएम मोदी से इस्तीफे का मांग की गई.....

SIR के विरोध में वाम दलों का जोरदार प्रदर्शन: निकाला प्रतिरो
SIR के विरोध में वाम दलों का जोरदार प्रदर्शन- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों के विरोध में वाम दलों के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार को सुपौल में एक विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह कार्यक्रम 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। ऐतिहासिक गांधी मैदान से शुरू हुआ यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लोहिया चौक पहुंचा, जहां एक सभा में तब्दील हो गया।


पिपरा विधानसभा क्षेत्र के नेता अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई सभा

लोहिया चौक पर आयोजित इस सभा की अध्यक्षता पिपरा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित भाकपा माले नेता अनिल कुमार ने की। सभा के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए और कहा कि लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए वाम दल लगातार सड़कों पर संघर्ष करते रहेंगे।


मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर गंभीर सवाल और इस्तीफे की मांग

सभा को संबोधित करते हुए वाम दलों के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने SIR की प्रक्रिया को पूरी तरह रद्द करने तथा इसके बाद हुए चुनावों को भी खारिज करने की मांग उठाई। नेताओं ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के चलते बड़ी संख्या में योग्य मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं, जिससे उनके मताधिकार पर गंभीर आघात पहुंचा है।


पुतला दहन कर संघर्ष जारी रखने का लिया गया संकल्प

सभा के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना आंदोलन और अधिक तेज करने का संकल्प लिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।


विभिन्न वाम दलों के दिग्गज नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी

NSIT
Nsmch

इस विरोध प्रदर्शन में भाकपा माले के जिला सचिव जयनारायण यादव, अरविंद कुमार शर्मा, अच्छेलाल मेहता, नवलकिशोर मेहता, लीला देवी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा भाकपा के जिला सचिव विद्यानंद कामत, शंभू शरण शर्मा, चंदेश्वरी यादव तथा माकपा नेता अरुण कुमार यादव और मो. निजाम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं की भी भारी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट