LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

बेहतर पुलिसिंग के लिए सरकार का बड़ा फैसला : 217 और थाने बने इंस्पेक्टर रैंक के, सुपौल के इन 7 थानों की बदलेगी कमान

सरकार ने राज्य में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 217 अतिरिक्त थानों को इंस्पेक्टर रैंक में अपग्रेड कर दिया है। जिनमें सुपौल जिले के सात थाने शामिल है.....

बेहतर पुलिसिंग के लिए सरकार का बड़ा फैसला : 217 और थाने बने
सुपौल के7 थाने होंगे अपग्रेड- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : बिहार सरकार ने राज्य में बेहतर पुलिसिंग, त्वरित अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। गृह विभाग के निर्देश पर राज्य के 217 अतिरिक्त थानों को अब इंस्पेक्टर (पुलिस निरीक्षक) रैंक का थाना घोषित कर दिया गया है। इस बड़े फैसले के बाद अब इन थानों की कमान सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) के बजाय अनुभवी इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के हाथों में होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


सुपौल जिले के इन 7 प्रमुख थानों का बढ़ा दर्जा

सरकार के इस नए आदेश के तहत सुपौल जिले के सात सबसे प्रमुख और संवेदनशील थानों को इंस्पेक्टर स्तर का दर्जा मिला है। अब इन थानों में थानाध्यक्ष के रूप में इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी:

  • सुपौल (सदर)
  • त्रिवेणीगंज
  • निर्मली
  • वीरपुर
  • राघोपुर
  • पिपरा
  • छातापुर


क्यों लिया गया यह फैसला?

सरकार का मानना है कि अधिक जनसंख्या, बड़े भौगोलिक क्षेत्रफल और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी से कई फायदे होंगे:

  • अनुसंधान में सुधार: गंभीर अपराधों के मामलों में जांच (Investigating) की गुणवत्ता बेहतर होगी।
  • त्वरित निष्पादन: लंबित मामलों का तेजी से निपटारा हो सकेगा।
  • प्रभावी निगरानी: पुलिस कार्यों की मॉनिटरिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अधिक प्रभावशीलता आएगी।


नए कानूनों (BNS, BNSS, BSA) को प्रभावी बनाना लक्ष्य

राज्य सरकार के अनुसार, देश में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों— भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के जमीनी और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए थानों को अधिक सक्षम बनाना बेहद जरूरी था। नए कानूनों की पेचीदगियों और तकनीकी पहलुओं को देखते हुए ही थानों में सीनियर अधिकारियों (इंस्पेक्टर) को कमान सौंपी जा रही है।


बिहार में थानों का नया गणित (एक नजर में)

इस नए फैसले के बाद बिहार में इंस्पेक्टर रैंक के थानों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। राज्य में थानों की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है:

थानों की श्रेणी                               संख्या

Diarch GO

बिहार में कुल अधिसूचित पुलिस थाने             1382

पहले से मौजूद इंस्पेक्टर रैंक के थाने             208

NSIT
Nsmch

नए शामिल किए गए इंस्पेक्टर रैंक के थाने      217

अब कुल इंस्पेक्टर रैंक के सामान्य थाने      425   


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट