LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान कोसी नदी में डूबे चार युवक : तीन ने तैरकर बचाई जान, एक युवक लापता

सुपौल में आज एक बड़ा हादसा हुआ। पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान कोशी की तेज धार में चार युवक बह गए। हालांकि तीन ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। लेकिन एक 22 वर्षीय युवक लापता हो गया। जिसकी एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है...

पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान कोसी नदी में डूबे चार युवक : त
कोशी की तेज धार में बहा युवक- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के मरौना थाना क्षेत्र में सोमवार को कोसी नदी के तट पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया। पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान कोसी की तेज धारा में एक 22 वर्षीय युवक बहकर लापता हो गया। घटना उस समय हुई जब गांव के चार युवक पूजा संपन्न होने के बाद पवित्र सामग्री को नदी में प्रवाहित करने पहुंचे थे। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।


लापता युवक की पहचान मरौना थाना क्षेत्र के झिंगवा गीदराही गांव निवासी श्रीराम महतो के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों युवक विसर्जन के दौरान नदी के गहरे पानी की ओर चले गए। कोसी की तेज धारा और पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण चारों युवक डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने चीख-पुकार शुरू की, जिसके बाद तीन युवक किसी तरह कड़ी मशक्कत कर तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन श्रीराम महतो आंखों के सामने ही गहरे पानी में ओझल हो गया।

Diarch GO


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ नदी किनारे जमा हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर नाव और जाल की मदद से युवक की खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद घटना की जानकारी मरौना थाना पुलिस और अंचल कार्यालय को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को खोज अभियान में लगाया गया।


मरौना अंचलाधिकारी ने बताया कि लापता युवक की तलाश के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। हालांकि, शाम ढलने और नदी की लहरें तेज होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने आसपास के घाटों पर भी अलर्ट जारी कर दिया है ताकि युवक का कोई सुराग मिल सके।

NSIT
Nsmch


इस घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखा गया। लोगों ने मांग की है कि नदी के खतरनाक घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और गहराई को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। फिलहाल, लापता युवक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं नदी किनारे एनडीआरएफ की टीम टॉर्च और सर्च लाइट की मदद से लगातार ऑपरेशन चला रही है। परिजनों को अब भी किसी चमत्कार की आस है।


विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट