LATEST NEWS

  • CJP Protest
  • CJP Protest: CJP प्रदर्शन का बाजारों पर असर, कनॉट प्लेस-सदर बाजार समेत कई कारोबारी इलाकों में बंदी

  •  Bihar Teacher Recruitment 2026
  • बिहार शिक्षक भर्ती में 33,320 पद! आवेदन से पहले डोमिसाइल और पात्रता के नियम जान लें

  • Weather Forecast
  • Weather Forecast: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

  • Bihar MLC Election 2026
  • बिहार MLC चुनाव: महिला मतदाताओं की संख्या उड़ा देंगे होश, तिरहुत में सबसे ज्यादा 'थर्ड जेंडर', जानिए

  • Elon Musk Mukesh Ambani
  • Elon Musk Mukesh Ambani: आप ही भारत के असली बॉस हैं’, एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर फिर

डीएम ने ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण : छात्राओं से किया सीधा संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सुपौल डीएम ने OBC कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा समस्याओं की जानकारी ली....

डीएम ने ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण :  छात्
डीएम ने ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिलाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को पिपरा प्रखंड के रामनगर स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम स्वयं कक्षाओं में पहुँचे और छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने और छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।

डिजिटल क्लास के नियमित व प्रभावी संचालन के सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित डिजिटल क्लास की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डिजिटल क्लास का नियमित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया, ताकि छात्राओं को आधुनिक तकनीक पर आधारित शिक्षा का समुचित लाभ मिल सके और उनकी डिजिटल साक्षरता में सुधार हो।

Diarch GO

गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्वच्छता के लिए जीविका को निर्देश

छात्राओं को दिए जा रहे भोजन की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने आपूर्ति एजेंसी 'जीविका' को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार समय पर पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा, विद्यालय परिसर और छात्रावास में नियमित साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

छात्राओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ माहौल सुनिश्चित करने पर जोर

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप छात्राओं को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NSIT
Nsmch

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी (पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण), विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं जिला प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट