LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव का गृह जिले में भव्य स्वागत: ऊर्जा संरक्षण को लेकर पेश की अनूठी मिसाल

Bihar News : डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे विजेन्द्र यादव ने ऊर्जा संरक्षण को लेकर अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने निर्मली कोसी निरीक्षण भवन में खुद दिन में जल रहे बल्ब और पंखे बंद किए....

डिप्टी सीएम  विजेंद्र प्रसाद यादव का गृह जिले में भव्य स्वाग
डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव का गृह जिले में भव्य स्वागत- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : बिहार सरकार के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृह जिला सुपौल पहुंचे। निर्मली स्थित कोसी निरीक्षण भवन (गेस्ट हाउस) में उनके प्रथम आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। अपने चहेते नेता और सूबे के उपमुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पूरे इलाके के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जश्न का माहौल देखा गया।


गेस्ट हाउस में दिन में जल रहे बल्ब-पंखे खुद किए बंद 

Diarch GO

निर्मली पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कोसी निरीक्षण भवन में एक बेहद सराहनीय और अनुकरणीय कदम उठाया। निरीक्षण भवन के कमरों में दिन के उजाले के बावजूद जल रहे एलईडी (LED) बल्ब और चल रहे पंखों पर जैसे ही उनकी नजर पड़ी, उन्होंने तुरंत उन्हें खुद आगे बढ़कर बंद करवाया। डिप्टी सीएम के इस औचक कदम ने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और संसाधन संरक्षण का मूक लेकिन बेहद कड़ा पाठ पढ़ा दिया।


बिना जरूरत बिजली खर्च करना सही नहीं

NSIT
Nsmch

इस दौरान लोगों और मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने ऊर्जा संरक्षण को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिजली और ईंधन की अनावश्यक खपत को रोकना आज के समय की सबसे बड़ी वैश्विक और राष्ट्रीय जरूरत है। अगर आम लोग अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें, तो देश में बड़े पैमाने पर ऊर्जा की बचत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बिना जरूरत बिजली खर्च करना राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान है और सभी को ऊर्जा बचत की आदत डालनी चाहिए।


पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की भी अपील 

बिजली के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री ने देश में बढ़ते ईंधन संकट और प्रदूषण पर भी चिंता जताई। उन्होंने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करने के प्रति जागरूक रहें और जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन या पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग करें। अपने गृह जिले के लोगों के बीच उन्होंने बार-बार सरकारी संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।


एनडीए के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगा रहा तांता 

उपमुख्यमंत्री के इस पहले दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल भी काफी तेज रही। स्वागत समारोह के दौरान एनडीए घटक दलों के कई कद्दावर नेता और पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। मौके पर मुख्य रूप से सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, लौकहा विधायक सतीश कुमार साह, पूर्व एमएलसी हारून रशीद और जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार साह समेत हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे। डिप्टी सीएम ने सभी का आभार प्रकट करते हुए अभिवादन स्वीकार किया।


विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट