LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

सुपौल के देवीपट्टी गांव पहुंचे डीडीसी, स्वच्छता अभियान और ओडीएफ प्लस कार्यों का लिया जायजा

सुपौल डीडीसी जिले में कायाकल्प अभियान के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को दीनापट्टी पंचायत के देवीपट्टी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंचायत में जारी इस अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया...

सुपौल के देवीपट्टी गांव पहुंचे डीडीसी, स्वच्छता अभियान और ओड
सुपौल के देवीपट्टी गांव पहुंचे डीडीसी- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) इन्द्रवीर कुमार ने गुरुवार को दीनापट्टी पंचायत अंतर्गत देवीपट्टी गांव का स्थलीय भ्रमण कर स्वच्छता अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में जारी 'कायाकल्प अभियान' की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित योजनाओं की वर्तमान स्थिति और उनके क्रियान्वयन का जायजा लिया।

ओडीएफ प्लस, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की जमीनी स्थिति का लिया जायजा 

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने पंचायत में ओडीएफ प्लस (ODF Plus) से जुड़े विभिन्न घटकों की जमीनी हकीकत का सत्यापन किया। उन्होंने ओडीएफ सस्टेनेबिलिटी के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) और तरल अपशिष्ट प्रबंधन (LWM) की व्यवस्था का जायजा लिया। अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के अवलोकन के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कचरे के केवल एकत्रीकरण तक सीमित न रहकर उसके वैज्ञानिक पृथक्करण और त्वरित निष्पादन की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।

स्थानीय विद्यालय और सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी हुई समीक्षा 

भ्रमण के दौरान डीडीसी ने देवीपट्टी स्थित सरकारी विद्यालय का भी निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक व बुनियादी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने गांव में संचालित अन्य विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

NSIT
Nsmch

यूजर चार्ज के भुगतान और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी पर दिया विशेष जोर 

उप विकास आयुक्त ने पंचायत को ओडीएफ प्लस के निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए जनभागीदारी को अनिवार्य बताया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर गांव को साफ-सुथरा रखने और नियमित रूप से 'यूजर चार्ज' का भुगतान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को निरंतर और सुचारू रूप से चलाने के लिए आम लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद 

इस स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निदेशक आशुतोष कुमार, जिला समन्वयक सोनम कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमरेंद्र पंडित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सामुदायिक सहयोग और प्रशासनिक तत्परता के बल पर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट