LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

वीरपुर बाइक लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार: घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

वीरपुर बाइक लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार: घटना में प्रयुक

Supaul : जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई सनसनीखेज बाइक लूट की वारदात में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वीरपुर थाना पुलिस ने बुधवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटकांड के एक और मुख्य आरोपी को धर दबोचा। वीरपुर के थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को वीरपुर-कोरिया मुख्य मार्ग पर स्थित मंठ के समीप बीच सड़क से गिरफ्तार किया, जिससे इस मामले में कई अन्य अहम सुराग मिले हैं।


मुजफ्फरा गांव का इब्राहिम अंसारी उर्फ नुनु चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर आरोपी की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा गांव निवासी साजिद अली के 19 वर्षीय पुत्र इब्राहिम अंसारी उर्फ नुनु के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, बीते 29 मई 2026 को बदमाशों ने हथियार के बल पर एक बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर वीरपुर थाना कांड संख्या-84/26 दर्ज की गई थी, जिसमें इब्राहिम अंसारी की संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।


वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त

इस सफल कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि वारदात के समय अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल को भी बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधी इसी बाइक पर सवार होकर आए थे और रेकी करने के बाद लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इस प्रयुक्त बाइक की बरामदगी को पुलिस केस को कोर्ट में मजबूत करने के लिए एक बड़ा वैज्ञानिक साक्ष्य मान रही है।


सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सेल की मदद से हुई बदमाशों की पहचान

थानाध्यक्ष संजय दास ने वारदात के खुलासे की कड़ियों को जोड़ते हुए बताया कि 29 मई को हुई इस लूट के बाद पुलिस की एक विशेष टीम घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही थी। फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी सेल (Technical Cell) की मदद से ही इस कांड में शामिल सभी शातिर लुटेरों का चेहरा साफ हुआ और उनकी सटीक पहचान की जा सकी। पहचान उजागर होते ही पुलिस ने जिला सूचना इकाई के सहयोग से संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी थी।


अब तक तीन लुटेरे जा चुके हैं जेल, बाकी बचे अपराधियों की तलाश तेज

NSIT
Nsmch

वीरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस लूटकांड में शामिल अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस की तत्परता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे पहले भी दो मुख्य आरोपियों को लूटी गई मूल मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष ने कड़े शब्दों में कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है; इस कांड में शामिल शेष बचे अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही वे सभी पुलिस की सलाखों के पीछे होंगे।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट