LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

विभिन्न मांगों को लेकर सेविका-सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन, सीडीपीओ को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर सेविका-सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन, सी
विभिन्न मांगों को लेकर सेविका-सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के छातापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष मंगलवार को बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सेविका-सहायिकाओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष कुमारी बबिता झा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सेविका-सहायिकाओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की गुहार लगाई।

बढ़ती महंगाई में सम्मानजनक मानदेय और नियमित भुगतान की मांग

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई और जीवन-यापन के खर्च के बावजूद उनके मानदेय में उचित वृद्धि नहीं की गई है। संघ ने मांग की कि सेविका-सहायिकाओं को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए, बकाया राशि का अविलंब भुगतान हो तथा मानदेय के खंडित भुगतान की व्यवस्था को खत्म कर हर महीने नियमित और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

5जी मोबाइल, पदोन्नति और ग्रेच्युटी लागू करने पर जोर

संघ की छह सूत्री मांगों में काम को सुचारू बनाने के लिए 5जी मोबाइल फोन व डेटा रिचार्ज की सुविधा, सेविका से महिला पर्यवेक्षिका तथा सहायिका से सेविका के पद पर पदोन्नति की पारदर्शी प्रक्रिया और लंबित बहाली को पूरा करना शामिल है। इसके अलावा, न्यायालय के आदेशानुसार ग्रेच्युटी एवं अन्य सेवांत लाभ प्रदान करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया।

NSIT
Nsmch

पेंडिंग एरियर व पोषाहार-प्रोत्साहन राशि के अविलंब भुगतान की अपील

प्रदर्शनकारियों ने पोशाक राशि, अन्नप्राशन, गोदभराई, प्रोत्साहन राशि, मकान किराया और मोबाइल रिचार्ज सहित सभी प्रकार की पेंडिंग देय राशि के अद्यतन भुगतान की मांग की। कार्यक्रम के अंत में संघ के शिष्टमंडल ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उपाध्यक्ष रेणु देवी, कोषाध्यक्ष सरोज कुमारी, अजमेरी बेगम, रंजना कुमारी सहित दर्जनों सेविकाएं व सहायिकाएं उपस्थित थीं।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट