LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

NEET (UG) पुनर्परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद : DM-SP ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचार करने पर दी कड़ी चेतावनी

NEET (UG) पुनर्परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद : DM-SP ने पर
DM-SP ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के तत्वावधान में आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा को पूरी तरह सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने खुद कमान संभाली। दोनों आला अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम तैयारियों का जायजा लिया।


जिले के प्रमुख केंद्रों की बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने हजारी प्लस टू उच्च विद्यालय (गौरवगढ़), टीसी उच्च विद्यालय (चकला निर्मली, सुपौल) और सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा घेरे की संवेदनशीलता, बैठने की क्षमता और परीक्षा संचालन के लिए की गई प्रशासनिक तैयारियों की बिंदुवार गहन समीक्षा की।

Diarch GO


मुख्य द्वार पर ही होगी कड़ाई से जांच, केंद्राधीक्षकों को सख्त चेतावनी

जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी केंद्राधीक्षकों को दो टूक लहजे में निर्देश दिया कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि:

  • परीक्षार्थियों की शारीरिक और तकनीकी जांच मुख्य द्वार (मेन गेट) पर ही पूरी मुस्तैदी से की जाए।
  • यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चिट-पुर्जा या आपत्तिजनक सामग्री लेकर अंदर न जा सके।
  • पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही परीक्षार्थियों को हॉल में प्रवेश की अनुमति दी जाए।


डीएम की कड़ी चेतावनी: 

यदि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, चिट-पुर्जा या कोई अन्य अनियमितता पकड़ी गई, तो इसके लिए संबंधित केंद्र के केंद्राधीक्षक (Center Superintendent) को सीधे जिम्मेदार मानते हुए उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch


पेयजल, शौचालय और हर क्लासरूम में दीवार घड़ी लगाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) संग्राम सिंह को परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो। इसके अलावा, परीक्षा कक्षों में रोशनी (लाइटिंग), हवा, बेंच-डेस्क की उपलब्धता और शौचालयों की मुकम्मल साफ-सफाई दुरुस्त रखने को कहा गया। डीएम ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को समय प्रबंधन में दिक्कत न हो, इसके लिए सभी परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी (Wall Clock) अनिवार्य रूप से लगाई जाए।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पर्याप्त संख्या में तैनात रहेगा पुलिस बल

पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा घेरे में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल, लाठी बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। परीक्षा की गोपनीयता और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों और मुन्नाभाइयों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। जिला प्रशासन ने अंत में स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं ताकि नीट परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट