LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

फर्जी क्लिनिक पर प्रशासन का बड़ा छापा: डॉक्टर फरार, ऑपरेशन के बाद भर्ती मिले 8 मरीज, अस्पताल सील

फर्जी क्लिनिक पर प्रशासन का बड़ा छापा: डॉक्टर फरार, ऑपरेशन क
फर्जी क्लिनिक पर प्रशासन का बड़ा छापा- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और फर्जी क्लिनिकों के खिलाफ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-26 स्थित 'रिया पॉली क्लिनिक' पर प्रशासनिक टीम ने अचानक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान क्लिनिक में एक भी डॉक्टर या प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं मिला, जबकि विभिन्न ऑपरेशनों के बाद 8 मरीज भर्ती पाए गए। कार्रवाई की भनक लगते ही क्लिनिक संचालक रमेश कुमार दास समेत पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया।


सदर एसडीएम मनोहर साहू के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, बीडीओ, सीओ और स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम ने क्लिनिक में दबिश दी। जांच के दौरान क्लिनिक संचालन से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज, निबंधन या योग्य डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। यहाँ तक कि जिन मरीजों का ऑपरेशन किया गया था, उन्हें ऑपरेट करने वाले सर्जन का भी कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं मिला। गंभीर अनियमितताओं और मरीजों की जान जोखिम में देखकर प्रशासन ने तत्काल क्लिनिक को सील कर दिया।

Diarch GO


मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने बताया कि क्लिनिक में भर्ती सभी 8 मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें तत्काल एंबुलेंस से सुपौल सदर अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि बिना मानकों और बिना डॉक्टरों के अस्पताल चलाना मरीजों की जान से सीधा खिलवाड़ है। क्लिनिक संचालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।


वहीं सदर एसडीएम मनोहर साहू ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जिले में अवैध रूप से चल रहे फर्जी अस्पतालों और क्लिनिकों के खिलाफ यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से जिले में अवैध क्लिनिक चलाने वालों में हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट