LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

सुपौल में बाबा श्री श्याम मंदिर की चौथी वर्षगांठ पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य निशान यात्रा और भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

सुपौल में बाबा श्री श्याम मंदिर की चौथी वर्षगांठ पर उमड़ा आस
सुपौल में बाबा श्री श्याम मंदिर की चौथी वर्षगांठ पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिला मुख्यालय के श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी स्थित बाबा श्री श्याम मंदिर की चौथी वर्षगांठ गुरुवार को बेहद श्रद्धा, भक्ति और अपार उत्साह के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खाटू वाले श्याम बाबा के दरबार में अपनी गहरी आस्था प्रकट की। पूरे आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री श्याम' के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान रहा।


माल गोदाम मंदिर से निकली भव्य निशान यात्रा, सूरतगढ़ का निशान रहा मुख्य आकर्षण

Diarch GO

स्थापना दिवस महोत्सव की शुरुआत सुबह 7 बजे स्थानीय माल गोदाम मंदिर से निकाली गई भव्य एवं अलौकिक निशान यात्रा के साथ हुई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त हाथों में रंग-बिरंगे निशान (ध्वज) लेकर शामिल हुए। इस बार की निशान यात्रा का मुख्य आकर्षण राजस्थान के सूरतगढ़ से विशेष रूप से मंगाया गया बाबा का भव्य निशान रहा। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान इस अलौकिक निशान को छूने और उसका आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


श्याम शरणम् में अर्पित किए गए निशान, अखंड श्याम पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल

NSIT
Nsmch

निशान यात्रा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह पर स्थानीय लोगों ने भक्तों का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी स्थित 'श्याम शरणम्' पहुंची, जहां सभी भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ बाबा के भव्य दरबार में अपने-अपने निशान अर्पित किए। निशान अर्पण के बाद दोपहर एक बजे से मंदिर प्रांगण में अखंड श्याम पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने बैठकर बाबा श्याम की महिमा और कथा का श्रवण किया।


दिव्य ज्योति के साथ शुरू हुई भजन संध्या, मधेपुरा की नेहा अग्रवाल ने बांधा समां

शाम छह बजे मुख्य यजमानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिव्य ज्योति प्रज्वलित कर बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। संध्या कालीन आरती के तुरंत बाद बहुप्रतीक्षित भव्य भजन जागृति (भजन संध्या) का शुभारंभ हुआ। भजन संध्या में मधेपुरा से विशेष रूप से आमंत्रित सुप्रसिद्ध भजन गायिका नेहा अग्रवाल ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। गायिका के भजनों की धुन पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और देर रात तक झूमते-नाचते रहे।


स्थानीय गायकों ने भी लगाई हाजिरी, भंडारा प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ उत्सव

नेहा अग्रवाल के अलावा स्थानीय भजन गायकों ने भी सुमधुर भजनों के माध्यम से बाबा श्याम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई और माहौल को पूरी तरह श्याममय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद देर रात तक सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद (भंडारा) का वितरण किया गया। इस भव्य और सफल आयोजन को धरातल पर उतारने में 'श्री श्याम परिवार' के सभी सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपनी सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट