LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Sport News : जमुई प्रीमियर लीग का हुआ समापन, पार्क टेलर को हराकर सिकंदरा इलेवन ने जीता फाइनल कप

Sport News : जमुई प्रीमियर लीग का फाइनल मैच पार्क टेलर इलेवन और सिकंदरा इलेवन के बीच खेला गया. जिसमें सिकंदरा इलेवन ने जीत हासिल की...पढ़िए आगे

Sport News : जमुई प्रीमियर लीग का हुआ समापन, पार्क टेलर को ह
जमुई प्रीमियर लीग का समापन - फोटो : SUMIT KUMAR

JAMUI : जमुई के केकेएम कॉलेज के मैदान में चल रहे जमुई प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच सिकंदरा इलेवन बनाम पार्क टेलर इलेवन जमुई के बीच खेला गया। आज के फाइनल मुकाबले में सिकंदरा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। जिसके बाद पार्क टेलर जमुई ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 101 रन ही बना पाई। जिसके बाद सिकंदरा इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र सात ओवर में दो विकेट खोकर आठ विकेट से यह फाइनल मैच जीत लिया। 

जमुई प्रीमियर लीग का फाइनल मैच जीतने वाली टीम को ट्रॉफी और पचास हजार नगद पुरस्कार दिया गया। साथ ही उपविजेता टीम को तीस हजार और ट्रॉफी दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर जमुई के प्रखर समाजसेवी सह डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अत्रि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

उन्होंने अपने संबोधन में क्रिकेट को जमुई में आगे बढ़ाने का वादा किया। साथ ही जमुई प्रीमियर लीग के आयोजकों को शुभकामनाएं दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। ताकि जमुई में क्रिकेट को नए आयाम तक पहुंचाया जा सके। मौके पर आयोजक विकी, सौरव, अमित के अलावा हजारों दर्शक मैदान में मौजूद थे।

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट