LATEST NEWS

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक  ASI और कांस्टेबल ने की मदद
  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक ASI और कांस्टेबल

  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

रमा एकादशी कब, जानें इस दिन कौन सी उपाय करने से मिलेगा लाभ

रमा एकादशी इसी अक्टूबर महीने में है। इस दिन इन उपायों को करने से बहुत सारे लाभ मिलेंगे।

रमा एकादशी कब, जानें इस दिन कौन सी उपाय करने से मिलेगा लाभ

कार्तिक महीना 18 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस महीने में भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा विशेष महत्व माना गया है। श्रीहरि की कृपा पाने के लिए कार्तिक मास में स्नान-दान के साथ ही विष्णु जी की पूजा का विधान होता है। इस माह में भगवान विष्णु 4 महीने की योग निद्रा से जागते हैं। ऐसे में कार्तिक माह में पड़ने वाली एकादशी का भी खास महत्व होता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि रमा एकादशी कब मनाई जा रही है।

इस साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 27 अक्टूबर रविवार को सुबह 5 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 28 अक्टूबर दिन सोमवार को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि और एकादशी युक्त द्वादशी तिथि के आधार पर अक्टूबर की अंतिम एकादशी यानी रमा एकादशी का व्रत 28 अक्टूबर को रखा जाएगा। कार्तिक माह में पड़ने वाली रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से धन-धान्य बना रहता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

यदि आप करियर-कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं तो, रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को सहस्रनाम का 108 बार जाप करें। इसके अलाव विष्णु जी और माता लक्ष्मी को गुलाब के फूलों की माला आर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के करियर-कारोबार में आ रहीं दिक्कते दूर होती है और सफलता के रास्ते खुलते हैं। अगर किसी की शादी में देरी हो रही है तो, रमा एकादशी के दिन मां लक्ष्मी को 5 सुपारी आर्पित करें और उन सुपारियों को जिसके विवाह में देरी हो रही हैं उसके कमरे या अलमारी मे कहीं रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द ही विवाह के योग बनते हैं। 

रमा एकादशी व्रत और भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करने पर ब्रह्म हत्या का दोष भी मिट जाता है। जो लोग रमा एकादशी की व्रत कथा सुनते हैं या पढ़ते हैं, उनके सभी पाप मिट जाते हैं। जीवन के अंत में व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। 

NSIT
Nsmch