LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Guru Gobind Singh Prakash Purab 2025: वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह से गूंजा गुरुद्वारा, गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व का आगाज

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व का शुभारंभ शनिवार को धूमधाम से हुआ।

Prakash Purab 2025
प्रकाश पर्व का आगाज- फोटो : hiresh Kumar

Guru Gobind Singh Prakash Purab 2025:  "जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल" के जयकारों से पटना साहिब गूंज उठा है। सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व का शुभारंभ शनिवार को धूमधाम से हुआ। प्रभात फेरी और नगर कीर्तन के साथ इस तीन दिवसीय उत्सव में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष, जगजोत सिंह ने बताया कि इस वर्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे पटना साहिब आ सकते हैं।

Diarch GO

शनिवार से ही पटना साहिब में श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से हजारों सिख श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। प्रबंधन कमेटी ने श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बाल लीला गुरुद्वारा, कंगन घाट, मुख्य गुरुद्वारा पटना साहिब और अतिथिशाला सहित कई स्थानों पर व्यवस्था की है।