LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि आज, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि हर महीने पड़ता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। जो भी मासिक शिवरात्रि करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। माना जाता है कि मासिक शिवरात्रि करने से शादी में आ रही अड़चनें भी दूर होती है।

Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि आज, जानें पूजा विधि और

हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। 30 अक्टूबर यानी की आज मासिक शिवरात्रि है। हिंदू धर्म में यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करते हैं। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ दिन मानी जाती है। मासिक शिवरात्रि का व्रत और पूजन करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। चलिए जानते हैं मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि और इसके पूजने का तरीका। 


कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 30 अक्टूबर 2024 दोपहर 01.15 से शुरू होगी और अगले दिन 31 अक्टूबर 2024 को दोपहर 03 बजकर 52 तक रहेगी। शिव पूजा समय रात 11.39 बजे से प्रात: 12.31, 31 अक्टूबर तक रहेगा। शिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 32 मिनट से आरंभ होगा और रात के 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। कार्तिक माह की मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह के समय वैधृति योग 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्कम्भ योग आरम्भ होगा। साथ ही इस दिन हस्त नक्षत्र सुबह से लेकर रात के 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से चित्रा नक्षत्र रहेगा।

Diarch GO


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के व्रत की पूजा निशिता काल में करना ज्यादा शुभ होता है। कार्तिक शिवरात्रि की तिथि पर सूर्योदय से पहले स्नान कर लें। साफ वस्त्रों को धारण करें। इसके बाद आप निशिता काल मुहूर्त में शिवलिंग का दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, गन्ने के रस आदि से अभिषेक करें। इस दौरान गंगाजल में काला तिल मिलाकर 108 बार महामृत्युजंय मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर अर्पित करें। बाद में आप महादेव को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करते जाएं। सामान अर्पित करने के बाद आप आटे का चौमुखी दीपक जलाएं और शिव मंत्र, शिव चालीसा का पाठ करें।