LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Kharmas 2024: खरमास में इन कामों को करने से बचें, पूजा-पाठ करने से मिलेगी शांति

हिंदू धर्म में पंचाग को बहुत अहम हिस्सा अपनी जिंदगी का माना जाता है। ऐसे में खरमास में कुछ चीजें ऐसी है जो नहीं करनी चाहिए। इस पूरे महीने में भगवान का जाप करें साथ ही शुभ कामों को करने से बचें। इसकी और जानकारी नीचे दिए आर्टिल में पढ़ने पर मिलेगी।

Kharmas 2024: खरमास में इन कामों को करने से बचें, पूजा-पाठ क

हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, एक साल में दो बार खरमास लगते हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्यदेव एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं, जब सूर्यदेव धनु और मीन राशि में गोचर करते हैं, तो सूर्यदेव के तेज प्रभाव से धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव कम हो जाता है। इसकी वजह से खरमास शुरू हो जाता है। धार्मिक मान्यता है कि खरमास के दौरान मांगलिक और शुभ कार्य करना वर्जित होता है। खरमास में सूर्यदेव और श्रीहरि विष्णु की पूजा करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि खरमास में जाने-अनजाने में की गई कुछ गलतियों की वजह से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


पंचांग के अनुसार, इस बार खरमास 15 दिसंबर से शुरू होने वाला है और इसका समापन अगले साल यानी 14 जनवरी को होगा। धार्मिक मान्यता है कि खरमास के दौरान शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान सभी मांगलिक कार्य पूर्ण रूप से वर्जित होते हैं। हालांकि यह समय सूर्य उपासना के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं कि खरमास में क्या करें और क्या न करें।

Diarch GO


इस बार सूर्य देव 15 दिसंबर की रात 10:19 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस अवधि पर धनु संक्रांति होगी। ऐसे में खरमास 15 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं, इसका समापन 2025 में 14 जनवरी को होगा। बता दें कि खरमास में सूर्यदेव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। खरमास में मंदिर या गरीबों को अन्न और धन का दान करना चाहिए। खरमास में पूजा के दौरान मंत्रों का जप करना चाहिए। खरमास में सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। अब बात करेंगे खरमास में क्या नहीं करना चाहिए।  इस दौरान कोई भी मांगलिक और शुभ काम नहीं करना चाहिए। खरमास में मुंडन,गृह प्रवेश और सगाई आदि कार्य नहीं करनी चाहिए। खरमास में घर बनवाने की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। खरमास में तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। खरमास में किसी का अपमान और वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। खरमास में नया वाहन और मकान नहीं खरीदना चाहिए।