LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Chhath Puja:छठ पर्व तैयारियों को लेकर बिहार सरकार ने खोला खजाना, नगर निकायों को दी गयी 25 करोड़ की राशि, मूर्ति एवं पूजन सामग्री के विसर्जन पर मंत्री नितिन नवीन ने बताया प्लान

Chhath Puja: छठ पर्व तैयारियों को लेकर बिहार सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है. इस वर्ष छठ पूजा को लेकर पटना समेत सभी नगर निकाय को 25 करोड़ रूपये की राशि अवंटित की गयी है. वहीं, औरंगाबाद के देव नगर पंचायत को छठ को लेकर विशेष आवंटन किया गया है. मूर्ति

chhath
Chhath Bihar- फोटो : Social Media

Chhath Puja : छठ पर्व तैयारियों को लेकर बिहार सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है. बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन द्वारा शुक्रवार को छठ घाटों को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली गयी। वहीं, उन्होंने छठ व्रतियों को पूजा के दौरान कोई असुविधा ना हो इसके लिए प्रदेश भर के नगर निकायों को विभाग की ओर से 25 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दी। इस राशि की मदद से सभी घाटों पर बेरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, स्ट्रीट लाइट, वॉच टॉवर, समेत अन्य आवश्यक कार्य करने का निर्देश मंत्री द्वारा दिया गया। 


वहीं, इस संबंध में उन्होंने कहा कि छठ हम बिहारियों के लिए हमारा स्वाभिमान हैं। ऐसे में अपने स्वाभिमान की चिंता हर वक़्त करते हैं। इसलिए इस साल हमने छठ पूजा के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए 25 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी है। वहीं, उन्होंने बताया कि इस वर्ष छठ पूजा को लेकर पटना समेत सभी नगर निकाय को राशि अवंटित की गयी है, जिसमें पटना नगर निगम को 12 करोड़ और अन्य 18 नगर निगम को कुल 1 करोड़ 80 लाख की राशि की स्वीकृति दी गयी है। इसके अलावा प्रत्येक नगर परिषद को 4 लाख, प्रत्येक नगर पंचायत को 3 लाख की राशि की दी गयी है। वहीं, औरंगाबाद के देव नगर पंचायत को छठ पूजा के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है। इसके साथ ही पटना डीएम को विधि व्यवस्था और जन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 3 करोड़ की राशि अवंटित की गयी है। 

Diarch GO


उन्होंने बताया कि दीपावली के उपरान्त नदी तथा तालाब के आस-पास घरों से निकलने वाली मूर्ति एवं पूजन सामग्री के विसर्जन की खास व्यवस्था (विसर्जन के लिए एक अलग स्थान का निर्धारण) करने का निर्देश दिया गया है। ताकि नदी तथा तालाब में गंदगी फैलने से रोका जा सके।


अस्थायी वैकल्पिक घाट का होगा निर्माण: अभय सिंह

इधर, विभाग के सचिव अभय सिंह जी ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बताया कि इस वर्ष भी सभी नगर निकायों को Water body की सफाई करवाने के लिए और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों और पदाधिकारियों को शख्त निर्देश दिया गया है कि पूजा में सम्मिलित होने वाले व्रतियों एवं नागरिकों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएं। इसके अतिरिक्त छठ पर्व को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए अस्थायी वैकल्पिक घाट का निर्माण किया जाय एवं समूचित व्यवस्था की जाएं। गंगा टाउन वाले नगर निकायों को इस कार्य पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया है। 

NSIT
Nsmch


नेकी की दीवार

वहीं, उन्होंने कहा कि दीपावली के समय सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों की साफ सफाई करने की परंपरा है। इसी क्रम में सभी निकाय को "नेकी की दीवार' कार्यक्रम का आयोजन करने को कहा गया है और उसे व्यापक रूप से प्रचारित करने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं, उन्होंने बताया कि इसके लिए घरों एवं प्रतिष्ठानों से अपशिष्ट (यथा पुराने कपड़े, किताबें, जूता-चप्पल, खिलौने आदि) को प्रतिदिन अलग से संग्रहण करने और संग्रहित अनुपयोगी वस्तुओं को रखने हेतु कम से कम दो सेन्टर बनाने (पूरे वर्ष कार्यरत रहे) के लिए निकाय के किसी जिम्मेदार व्यक्ति को Execution एवं Monitoring का काम देने का निर्देश दिया गया है। उक्त व्यक्ति को Incharge बनाने एवं संग्रहित वस्तुओं को जरूरत मंदों के बीच वितरित करना का मुख्य कार्य दिया जाएगा। साथ ही इससे संबंधित फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफ प्रतिदिन विभाग को प्रेषित किया जाएगा।