LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bhai Dooj 2024: भाई दूज के दिन भूल कर भी ना करें ये काम, भाई-बहन के रिश्ते के लिए पड़ सकता है भारी..

Bhai Dooj 2024: भाई दूज का त्योहार भाई बहनों के लिए बहुत खास होता है। कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यह त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

BHAI DOOJ
BHAI DOOJ- फोटो : प्रतिकात्मक

Bhai Dooj 2024: भाई दूज हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भाई और बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं। हर साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई की लंबी आयु और तरक्की के लिए यमराज की पूजा करती हैं। भाई दूज के दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं भाई दूज के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

भाई दूज के दिन क्या न करें?

झूठ बोलना: भाई दूज के दिन भाइयों को अपनी बहनों से जान-बूझकर या गलती से भी झूठ नहीं बोलना चाहिए।

तामसिक भोजन: मांस, मदिरा और अन्य तामसिक भोजन का सेवन इस दिन वर्जित माना जाता है।

खाना खाने से पहले तिलक: बहनों को भाई को तिलक लगाने से पहले भोजन नहीं करना चाहिए।

झगड़ा: भाई और बहन को इस दिन एक-दूसरे से झगड़ा नहीं करना चाहिए।

उपहार का अपमान: बहनों को भाई द्वारा दिए गए उपहार का अपमान नहीं करना चाहिए।

भाई दूज के दिन क्या करें?

तिलक और आरती: बहनें भाई को घर बुलाकर तिलक लगाएं और आरती उतारें।

पान खिलाना: भाई को पान खिलाना बेहद शुभ माना जाता है।

यम और यमुना की पूजा: यम देवता और यमुना का पूजन करना चाहिए और उनकी कथा सुननी चाहिए।

चित्र गुप्त की पूजा: चित्र गुप्त, लेखनी, दवात और पुस्तकों की पूजा करने से शुभ फल मिलता है।

दीपदान: यम के निमित्त दीपदान करने से अकाल मृत्यु से बचा जा सकता है।

भाई दूज का महत्व

भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने का एक अद्भुत अवसर है। इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं। भाई दूज के दिन किए गए शुभ कार्य भाई-बहन के रिश्ते को सदैव के लिए मजबूत बनाते हैं। भाई दूज का त्योहार हमारे संस्कृति का एक अनमोल खजाना है। इस त्योहार को मनाने के पीछे धार्मिक और सामाजिक दोनों ही महत्व हैं। भाई दूज के दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखकर हम इस पर्व को और अधिक पवित्र और यादगार बना सकते हैं।